आज के दौर में भोजपुरी सिनेमा चर्चा का बड़ा विषय बन चुका है। इस इंडस्ट्री में कई ऐसे सितारे हैं जो फिल्मों और स्टेज शोज़ के लिए मोटी रकम लेते हैं। खेसारी लाल यादव, पवन सिंह, दिनेश लाल यादव उर्फ Nirahua , अरविंद अकेला कल्लू और रितेश पांडे जैसे नाम न सिर्फ फिल्मों में छाए हुए हैं, बल्कि उनके म्यूजिक वीडियो भी यूट्यूब पर लगातार ट्रेंड करते रहते हैं।
फैंस के मन में अक्सर यह सवाल उठता है कि इनमें से कौन सबसे ज्यादा फीस चार्ज करता है? सोशल मीडिया पर लाखों फॉलोअर्स वाले ये सितारे अपनी फीस को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं।
कौन कितना चार्ज करता है? आइए जानें –
पवन सिंह
2007 में डेब्यू करने वाले पवन सिंह, आज भोजपुरी इंडस्ट्री के हाईएस्ट पेड एक्टर माने जाते हैं। वो फिल्मों के साथ-साथ स्टेज शो और म्यूजिक एल्बम से भी मोटी कमाई करते हैं।
-
फिल्म फीस: ₹50-60 लाख
-
स्टेज शो: ₹10-15 लाख
खेसारी लाल यादव
2012 में ‘साजन चले ससुराल’ से शुरुआत करने वाले खेसारी आज भोजपुरी के टॉप एक्टर्स में हैं। उनके गाने यूट्यूब पर मिलियन में व्यूज बटोरते हैं।
-
फिल्म फीस: ₹40-50 लाख
-
स्टेज शो: ₹5-10 लाख
दिनेश लाल यादव (Nirahua )
2006 में डेब्यू करने वाले निरहुआ ने कई हिट फिल्में दी हैं और पॉलिटिक्स में भी सक्रिय हैं।
-
फिल्म फीस: ₹30-35 लाख
-
स्टेज शो: ₹3-5 लाख
अरविंद अकेला कल्लू
2014 में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाले कल्लू, म्यूजिक एल्बम्स से ज़्यादा लोकप्रिय हैं।
-
फिल्म फीस: ₹15-20 लाख
-
स्टेज शो: ₹1-2 लाख
रितेश पांडे
2016 में डेब्यू करने वाले रितेश अपने म्यूजिक वीडियो के लिए मशहूर हैं।
-
फिल्म फीस: ₹10-15 लाख
-
स्टेज शो: अच्छी-खासी फीस चार्ज करते हैं
भोजपुरी सिनेमा में पवन सिंह इस वक्त सबसे ज़्यादा फीस लेने वाले एक्टर हैं, जिनकी फिल्म और स्टेज शो दोनों की डिमांड काफी ऊंची है। खेसारी लाल यादव उनसे थोड़ा पीछे हैं, जबकि निरहुआ भी इंडस्ट्री के बड़े नामों में शुमार हैं।