Kartik Aaryan की एंट्री से मचेगा धमाका! ‘एनिमल’ को पीछे छोड़ने आ रही उनकी नई एक्शन फिल्म

xr:d:DAFPG_mU0S4:90,j:38362890987,t:22101817

Kartik Aaryan इन दिनों कई बड़े प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं। अनुराग बसु की फिल्म का काम खत्म करने के बाद वह करण जौहर की फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं, जिसमें उनके साथ अनन्या पांडे नजर आएंगी। इसी बीच, टी-सीरीज की एक विशाल पैन इंडिया एक्शन फिल्म उनके हाथ लगी है, जो ‘एनिमल’ जैसी ब्लॉकबस्टर को चुनौती दे सकती है, इस फिल्म में कार्तिक के अपोजिट अक्षय खन्ना होंगे, जो इसमें एक खूंखार विलेन का किरदार निभाएंगे।

फिल्म का निर्देशन ‘आमरन’ फेम राजकुमार पेरियासामी करेंगे, जिनकी पिछली तमिल फिल्म ने 300 करोड़ का कारोबार किया था। इस नए प्रोजेक्ट को डार्क और इंटेंस एक्शन से भरपूर बताया जा रहा है, जिसमें क्रूर सीन्स दर्शकों को एक नया सिनेमैटिक अनुभव देंगे। कार्तिक और अक्षय, दोनों ही अपने किरदारों के लिए भारी-भरकम फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन और एक्सटेंसिव ट्रेनिंग करेंगे।

बॉक्स ऑफिस पर ‘चंदू चैंपियन’, ‘भूल भुलैया’ सीरीज और ‘सत्यप्रेम की कथा’ जैसी फिल्मों से धमाल मचाने वाले कार्तिक और हिट फिल्मों से वापसी करने वाले अक्षय खन्ना की यह टक्कर रणबीर-बॉबी देओल की जोड़ी जैसी चर्चा में रह सकती है। अब बस इंतजार है फिल्म के आधिकारिक ऐलान का।

Related posts

मदर्स डे पर सलमान खान का इमोशनल पोस्ट वायरल, सलमा खान और हेलेन के साथ अनसीन तस्वीरें शेयर कर लुटाया प्यार

‘द रॉयल्स 2’ से बाहर हुईं भूमि पेडनेकर? पहले सीजन में हुई थी भारी ट्रोलिंग, मेकर्स ने बताई असली वजह

तृषा कृष्णन का भावुक वीडियो वायरल: विजय के कथित शपथ ग्रहण पर दिखीं इमोशनल, सोशल मीडिया पर मचा बवाल