DELHI CM Atishi ने मां कालकाजी मंदिर में माथा टेका, रोड शो के बाद भरेंगी नामांकन

by editor
DELHI CM Atishi ने मां कालकाजी मंदिर में माथा टेका, रोड शो के बाद भरेंगी नामांकन

दिल्ली की CM Atishi कालकाजी कालकाजी विधानसभा सीट से नामांकन करेंगी। उन्होंने पहले कालकाजी मंदिर में माता का आशीर्वाद लिया।

CM Atishi : दिल्ली में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल बढ़ी है। राजनीतिक दल इस मुद्दे पर बहस कर रहे हैं। सोमवार को CM Atishi कालकाजी विधानसभा सीट से नामांकन दाखिल करेंगी। इससे पहले उन्होंने  कालकाजी मंदिर में माथा टेका। बाद में उन्होंने एक रोड शो किया। आप नेता मनीष सिसोदिया भी उनके साथ रहें।

दिल्ली की  CM Atishi ने कालकाजी मंदिर में पूजा की। CM Atishi ने कालकाजी मंदिर में पूजा करने के बाद कहा कि वह आज अपना नामांकन दाखिल करने जाएगी। उन्होंने पहले कालकाजी माई से आशीर्वाद लिया। आप और दिल्लीवासी पर  कालकाजी माई का आशीर्वाद  बना रहे। लोग उन्हें बहुत प्यार करते हैं। वह कालकाजी का चुनाव नहीं लड़ रही हैं, बल्कि कालकाजी की जनता लड़ रही है।

CM Atishi : बीजेपी ने झूठ बोला 

CM Atishi ने कहा कि रविवार की शाम को एलजी साहब ने कहा कि अरविंद केजरीवाल झूठ बोल रहे हैं, लेकिन दस्तावेज बिल्कुल साफ हैं। बीजेपी का झूठ पकड़ा गया है, क्योंकि डीडीए की मीटिंग हुई और जमीन का उपयोग बदल गया। बीजेपी नेता झुग्गियों में जाते हैं, वहां के लोगों के साथ खाना खाते हैं, कैरम खेलते हैं और कुछ महीने बाद सारी झुग्गियों को तोड़ देते हैं। बीजेपी झुग्गी-झोपड़ी विरोधी पार्टी है, गरीब विरोधी पार्टी है और दिल्ली के झुग्गीवासियों के लिए अब तक झुग्गी-झोपड़ी तोड़ने के अलावा कुछ नहीं किया है।

CM Atishi नामांकन रैली भी निकालेंगी

योजनानुसार, वे कालकाजी मंदिर में दर्शन करने के बाद आतिशी गिरी नगर गुरुद्वारे जाएंगी और वहां अरदास करेंगी। वह फिर नामांकन रैली निकालेगी। आपको बता दें कि CM Atishi को कालकाजी से आम आदमी पार्टी ने टिकट दिया है। कांग्रेस ने अलका लांबा को अपना उम्मीदवार बनाया है, जबकि भारतीय जनता पार्टी ने आतिशी के खिलाफ रमेश बिधूड़ी को चुनावी मैदान में उतारा है। इसलिए इस सीट पर प्रतिस्पर्धा देखने को मिलेगी।

You may also like

Leave a Comment

‘मेरी बेस्ट फ्रेंड ही मेरी पत्नी’ – विजय का इमोशनल पोस्ट वायरल तान्या मित्तल का गोल्ड iPhone और ‘राम’ कैप्शन… भक्ति या कोई बड़ा संकेत? 5 साल के रिश्ते पर लगी मुहर! करण ने दिल के पास बनवाया तेजस्वी का टैटू ‘वो मेरे भाई जैसा है’ — रजत संग नाम जुड़ने पर भड़कीं चाहत पांडे एल्विश यादव के ‘जस्टिन बीबर’ गाने पर बवाल, रैपर रागा ने लगाया लिरिक्स चोरी का आरोप