उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के 25 जून नैनीताल दौरे को लेकर 25 से 27 जून तक हल्द्वानी-नैनीताल में ट्रैफिक डायवर्जन लागू, पूरा रूट प्लान देखें।
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के 25 जून को नैनीताल आगमन को लेकर प्रशासन ने हल्द्वानी और नैनीताल में तीन दिनों का ट्रैफिक डायवर्जन प्लान लागू किया है। सुरक्षा और सुचारु यातायात व्यवस्था के मद्देनज़र पुलिस ने 25 से 27 जून तक कई मार्गों पर प्रतिबंध और वैकल्पिक रूट तय किए हैं।
पुलिस के अनुसार, 25 जून को सुबह 6 बजे से 11 बजे तक और 27 जून को सुबह 7 बजे से दोपहर 1 बजे तक विशेष रूप से रूट डायवर्जन प्रभावी रहेगा। एसपी क्राइम डॉ. जगदीश चंद्र ने आम नागरिकों से सहयोग की अपील की है।
पर्वतीय क्षेत्रों के लिए वैकल्पिक मार्ग
हल्द्वानी-काठगोदाम से पहाड़ी क्षेत्रों की ओर जाने वाले सभी वाहन अब कालाढूंगी–रामनगर मार्ग से अपने गंतव्य की ओर भेजे जाएंगे।
वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान जीरो जोन
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के काफिले के दौरान तिकोनिया चौराहा (हल्द्वानी) से नंबर-1 बैंड ज्योलीकोट तक का मार्ग पूरी तरह जीरो जोन रहेगा। इस दौरान किसी भी प्रकार के सामान्य वाहनों की अनुमति नहीं होगी।
वैकल्पिक रूट व्यवस्था
-
नैनीताल बैंक तिराहा से वाहन अल्मोड़ा अर्बन बैंक की ओर मोड़े जाएंगे
-
नगर निगम कट से यातायात अटल मार्ग की ओर डायवर्ट रहेगा
-
नंबर-1 बैंड ज्योलीकोट से वाहन रूसी बैंड-2, रूसी बैंड-1, मंगोली होते हुए कालाढूंगी जाएंगे
-
नैनीताल से हल्द्वानी आने वाले वाहन भवाली–भीमताल मार्ग का प्रयोग करेंगे
also read: सोनिया गांधी की तबीयत अचानक बिगड़ी, दिल्ली के सर गंगाराम…
प्रमुख स्थानों पर रहेगा प्रतिबंध
-
पनचक्की तिराहा से काठगोदाम की ओर जाने वाले वाहनों को वहीं रोका जाएगा
-
गौलापार से काठगोदाम जाने वाले वाहनों को महाकाली जनरल स्टोर तिराहा पर रोककर गौलापुल की ओर भेजा जाएगा
-
भीमताल से हल्द्वानी आने वाले वाहनों को सलड़ी चौकी, चंदा देवी और अमृतपुर गेट पर रोका जाएगा
भारी वाहनों पर पूर्ण रोक
25 जून सुबह 6 से 11 बजे तक और 27 जून सुबह 7 से दोपहर 1 बजे तक वीवीआईपी रूट पर भारी वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
इसके अलावा, रोडवेज और केमू स्टेशन हल्द्वानी से पर्वतीय क्षेत्रों की ओर जाने वाली बसों और टैक्सियों को वीवीआईपी काफिले के प्रस्थान से 20 मिनट पहले संबंधित स्टैंड पर ही रोक दिया जाएगा।
प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और असुविधा से बचने के लिए यात्रा से पहले ट्रैफिक अपडेट अवश्य देखें।