IPL 2026 से पहले संजू सैमसन के ट्रेड पर बड़ी खबर। CSK और RR के बीच बातचीत तेज, जानें कौन सी टीम में खेल सकते हैं संजू सैमसन।
IPL 2026 से पहले संजू सैमसन के ट्रेड को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, राजस्थान रॉयल्स (RR) के स्टार बल्लेबाज संजू सैमसन का अगला सीजन किसी नई टीम के साथ हो सकता है। CSK (चेन्नई सुपर किंग्स) इस बार सैमसन को अपने टीम में शामिल करने के लिए फिर से दौड़ में शामिल हो गई है।
संजू सैमसन ने खुद RR से रिलीज की मांग की
IPL 2026 मिनी ऑक्शन से पहले संजू सैमसन ने राजस्थान रॉयल्स से खुद को रिलीज़ करने की मांग की थी। सूत्रों के अनुसार, सैमसन और RR मैनेजमेंट के बीच संबंध तब खराब हो गए थे, जब 2025 मेगा ऑक्शन से पहले राजस्थान ने जोस बटलर को रिलीज कर दिया था। पहली बार CSK ने ट्रेड में दिलचस्पी दिखाई थी, लेकिन बाद में टीम ने इस दौड़ से खुद को अलग कर लिया था।
also read: दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे वनडे में पाकिस्तान को 8 विकेट से…
CSK में वापसी, धोनी की मौजूदगी से बढ़ा भरोसा
CSK अब संजू सैमसन को ट्रेड करने के लिए फिर से तैयार है। CSK के CEO काशी विश्वनाथन ने पुष्टि की कि एमएस धोनी अगले सीजन के लिए उपलब्ध रहेंगे।
शिविर में ऋतुराज गायकवाड़ और कोच स्टीफन फ्लेमिंग के साथ रिटेंशन लिस्ट और ट्रेड पर चर्चा की जाएगी। यह बैठक 10 और 11 नवंबर को हो सकती है, जिसके बाद संजू सैमसन के भविष्य को लेकर स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो जाएगी।
चार टीमों की दौड़ में सैमसन
रिपोर्ट्स के अनुसार, संजू सैमसन के ट्रेड को लेकर RR और CSK के बीच बातचीत चल रही है। इसके अलावा, लखनऊ सुपर जायंट्स, कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स भी इस दौड़ में शामिल हैं।
CSK मैनेजमेंट ने अपने एक टॉप खिलाड़ी को नोटिस भेजा है कि क्या वह राजस्थान रॉयल्स में जाने के लिए तैयार है। अगले कुछ दिनों में यह तय होगा कि संजू सैमसन किस टीम के लिए खेलेंगे।