आईपीएल 2026: आंद्रे रसेल सबसे महंगे खिलाड़ी बन सकते हैं, कीमत 30 करोड़ तक पहुंचने की संभावना

आईपीएल 2026: आंद्रे रसेल सबसे महंगे खिलाड़ी बन सकते हैं, कीमत 30 करोड़ तक पहुंचने की संभावना

आईपीएल 2026 नीलामी में आंद्रे रसेल सबसे महंगे खिलाड़ी बन सकते हैं, उनकी बोली 30 करोड़ तक पहुंचने की संभावना है। जानें पूरी लिस्ट और संभावित रिकॉर्ड-तोड़ खिलाड़ी।

आईपीएल 2026 की नीलामी 16 दिसंबर को अबू धाबी में होने वाली है और इस बार की नीलामी में क्रिकेट दुनिया हैरान हो सकती है। वेस्टइंडीज के स्टार ऑलराउंडर आंद्रे रसेल, लियाम लिविंगस्टोन, ग्लेन मैक्सवेल और डेविड मिलर जैसे दिग्गज खिलाड़ी इस ऑक्शन में शामिल होने वाले हैं।

नीलामी में रिकॉर्ड तोड़ सकती है बोली

पिछले साल ऋषभ पंत को LSG ने 27 करोड़ रुपये में खरीदा था, और इस बार आंद्रे रसेल की बोली 30 करोड़ रुपये तक पहुंचने की उम्मीद है। रसेल के पास 574 टी20 मैचों का अनुभव, लगभग 10,000 रन और 497 विकेट का बेहतरीन रिकॉर्ड है। आईपीएल में उन्होंने अब तक 140 मैचों में 2,651 रन बनाए हैं और 123 विकेट लिए हैं।

also read: भारत ने विश्व मुक्केबाजी कप में मचाया धमाका: महिला…

आंद्रे रसेल का IPL में प्रदर्शन

आंद्रे रसेल पिछले कुछ सीजन से KKR के लिए मैच फिनिशर के रूप में खेलते आए हैं। हालाँकि उन्होंने पिछले दो सीजन में ज्यादा रन नहीं बनाए, लेकिन उनका स्ट्राइक रेट क्रमशः 185 और 164 रहा है। गेंदबाजी में भी रसेल टीम को अहम विकेट दिला सकते हैं।

टीमों के लिए रसेल का महत्व

KKR के अलावा CSK और RR जैसी टीमें भी ऐसे हार्ड-हिटिंग ऑलराउंडर खिलाड़ी की तलाश में हैं, जो 3-4 ओवर गेंदबाजी और फिनिशिंग रोल निभा सके। रसेल के पास अनुभव, फील्डिंग कौशल और बड़े शॉट्स लगाने की क्षमता है, जो उन्हें टोटल पैकेज बनाता है। ऐसे में बड़ी पर्स वाली टीमों के लिए उन्हें खरीदना एक आकर्षक विकल्प होगा।

Related posts

पंजाब किंग्स की शानदार जीत, मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से हराया; डिकॉक का शतक गया बेकार

IPL 2026 Orange Cap Update: विराट कोहली ने ली बढ़त, RCB की जीत के बाद रजत पाटीदार भी रेस में; पर्पल कैप की स्थिति जानें

RCB vs LSG IPL 2026: बेंगलुरु और लखनऊ के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला, जानें कौन मार सकता है बाजी