IPL 2026: अभिषेक शर्मा ने 100 छक्कों का रिकॉर्ड तोड़ा, SRH के लिए बने दूसरे बल्लेबाज

IPL 2026: अभिषेक शर्मा ने 100 छक्कों का रिकॉर्ड तोड़ा, SRH के लिए बने दूसरे बल्लेबाज

IPL 2026 में अभिषेक शर्मा ने SRH के लिए 100 छक्के पूरे किए। 21 गेंदों में 48 रनों की तूफानी पारी खेलकर उन्होंने रिकॉर्ड बनाया। जानें उनके IPL करियर स्टैट्स और अगला मुकाबला।

IPL 2026: सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने गुरुवार को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ शानदार पारी खेलते हुए एक नया रिकॉर्ड अपने नाम किया। सिर्फ 21 गेंदों में 48 रनों की तूफानी पारी खेलते हुए अभिषेक ने इस मैच में 4 छक्के लगाए और SRH के लिए 100 छक्के पूरे करने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए।

अभिषेक शर्मा का धमाकेदार प्रदर्शन

ईडन गार्डन्स में खेले गए मुकाबले में अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड ने टीम को बेहतरीन शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 82 रनों की साझेदारी की। अभिषेक को 9वें ओवर में ब्लेसिंग मुजारबानी ने आउट किया। इस पारी में उनकी स्ट्राइक रेट 228.57 रही।

also read: IPL 2026 के बाद जिम्बाब्वे दौरे पर जाएगी टीम इंडिया, तीन…

SRH के लिए 100 छक्कों का रिकॉर्ड

अभिषेक ने सनराइजर्स हैदराबाद में शामिल होने के बाद अब तक 101 छक्के जड़े हैं। वह इस फ्रेंचाइज़ी के लिए 100 छक्के लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं। इसके पीछे डेविड वार्नर हैं जिन्होंने SRH के लिए 143 छक्के लगाए। इसके अलावा हेनरिक क्लासेन ने 89 और केन विलियमसन ने 64 छक्के लगाए हैं।

आईपीएल करियर स्टैट्स

  • कुल मैच: 79
  • कुल पारियां: 76
  • कुल रन: 1,871
  • सर्वाधिक स्कोर: 141 (एकमात्र शतकीय पारी)
  • अर्धशतक: 9

अभिषेक शर्मा की यह उपलब्धि उन्हें टी20 क्रिकेट में शानदार बल्लेबाजों की सूची में शामिल कर देती है। सनराइजर्स हैदराबाद का अगला मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 5 अप्रैल को होगा।

Related posts

पंजाब किंग्स की शानदार जीत, मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से हराया; डिकॉक का शतक गया बेकार

IPL 2026 Orange Cap Update: विराट कोहली ने ली बढ़त, RCB की जीत के बाद रजत पाटीदार भी रेस में; पर्पल कैप की स्थिति जानें

RCB vs LSG IPL 2026: बेंगलुरु और लखनऊ के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला, जानें कौन मार सकता है बाजी