Indian Navy : नौसेना नागरिक वर्ष समारोह

by editor
Indian Navy : नौसेना नागरिक वर्ष समारोह

Indian Navy17 जनवरी 25 को नई दिल्ली में डीआरडीओ भवन के डॉ. डीएस कोठारी ऑडिटोरियम में नौसेना नागरिक वर्ष समारोह आयोजित करेगी। कार्यक्रम में माननीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे।

समारोह में नौसेना नागरिकों की उल्लेखनीय उपलब्धियों और योगदानों को प्रेरक ढ़ंग से प्रदर्शित किया जाएगा। इसमें नौसेना नागरिकों के कार्य, जीवन और कहानियों को उजागर करने वाली तस्वीरें और पेंटिंग्स की प्रदर्शनी शामिल होगी। यह नौसेना के अभियानों के विभिन्न पहलुओं में उनकी महत्वपूर्ण भूमिकाओं और उपलब्धियों की झलक पेश करेगा। नौसेना नागरिक, नौसेना के लिए काम करते हैं लेकिन इस सेना के सदस्य नहीं होते। वे नौसेना संचालन में विभिन्न सहायक कार्य करते हैं।

मुख्य अतिथि को प्रधानमंत्री श्रम पुरस्कार प्राप्त करने वालों से मिलवाया जाएगा जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्रों में असाधारण कौशल, समर्पण और नवाचार प्रदर्शित किया है। इसके बाद नौसेना अध्यक्ष का संबोधन होगा जिसमें वे नौसेना अभियान में नौसेना नागरिकों की अभिन्न भूमिका का उल्लेख करेंगे और वर्ष भर उनकी उपलब्धियां मनाई जाएंगी। नौसेना नागरिक वर्ष समारोह में इन कर्मचारियों की भावना, समर्पण और योगदान को दर्शाने वाली एक लघु फिल्म भी दिखाई जाएगी। फिल्म उनके काम और योगदान को सराहना प्रदान करेगी।

नौसेना नागरिकों के लिए एक विशेष गीत ‘जी जान लगन से’ तैयार किया गया है। इस गीत की खूबसूरती इस बात में है कि इसके गीतकार, संगीतकार और गायक सभी नौसेना नागरिक कर्मचारी हैं। इसमें वाद्य यंत्र नौसेना के केंद्रीय बैंड के सदस्यों द्वारा बजाए गए हैं। पूरी टीम को संगीत निर्देशक (नौसेना) कमांडर सतीश चैंपियन ने प्रशिक्षित किया है। यह नौसेना  नागरिकों और वर्दीधारी नौसैनिकों के बीच सहज सम्मेलन का उल्लेखनीय उदाहरण है। नौसेना नागरिक वर्ष आयोजन में गायकों द्वारा गाए इस गीत को लाइव प्रदर्शित किया जाएगा।

कार्यक्रम में चयनित नौसेना नागरिकों को सम्मानित किया जाएगा। नौसेना की सफलता में उनके महत्वपूर्ण योगदान को सराहना देते हुए माननीय रक्षा मंत्री छह श्रेणियों में अनुकरणीय सेवा के लिए सराहनीय और नकद पुरस्कार प्रदान करेंगे।

Indian Navy वर्दीधारी और अपने नागरिक कर्मियों के सहयोगात्मक प्रयासों को समान रूप से मान्यता देने की प्रतिबद्धता पर दृढ़ है। यह आयोजन नौसेना द्वारा अपने नागरिक कर्मचारियों द्वारा निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना को प्रमाणित करता है, जिनकी कड़ी मेहनत और अथक प्रयास नौसेना की परिचालन क्षमताएं बढ़ाने में अहम रही हैं।

You may also like

Leave a Comment

5 साल के रिश्ते पर लगी मुहर! करण ने दिल के पास बनवाया तेजस्वी का टैटू ‘वो मेरे भाई जैसा है’ — रजत संग नाम जुड़ने पर भड़कीं चाहत पांडे एल्विश यादव के ‘जस्टिन बीबर’ गाने पर बवाल, रैपर रागा ने लगाया लिरिक्स चोरी का आरोप क्या अदा खान के साथ हुआ था धर्म के नाम पर भेदभाव? एक्ट्रेस का बड़ा खुलासा! ‘पत्नी वर्जिन चाहिए’: नीना गुप्ता ने खोली समाज की पोल