Saturday, April 18, 2026

India vs Namibia T20 WC 2026: भारत का दूसरा मुकाबला नामीबिया से, जानें समय और लाइव स्ट्रीमिंग

by Neha
India vs Namibia T20 WC 2026: भारत का दूसरा मुकाबला नामीबिया से, जानें समय और लाइव स्ट्रीमिंग

India vs Namibia T20 WC 2026: जानें कब और कहां देखें टीम इंडिया का दूसरा मुकाबला नामीबिया के खिलाफ, प्लेइंग इलेवन और लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी जानकारी।

India vs Namibia T20 WC 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया गुरुवार, 12 फरवरी को अपना दूसरा मुकाबला नामीबिया के खिलाफ खेलेगी। पहले मैच में अमेरिका को हराकर भारतीय टीम ने शानदार शुरुआत की थी और अब दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में फैंस की नजरें एक बार फिर टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन और बल्लेबाजी प्रदर्शन पर टिकी होंगी। मुकाबला शाम 7 बजे से खेला जाएगा।

पहले मैच से सबक लेकर मैदान में उतरेगी टीम इंडिया

टीम इंडिया ने अपने पहले मुकाबले में अमेरिका को हराकर आत्मविश्वास बढ़ाया है। हालांकि वह जीत आसान नहीं रही थी। उस मैच में कई प्रमुख बल्लेबाज आउट होकर पवेलियन लौटते रहे, लेकिन कप्तान सूर्यकुमार यादव ने शानदार पारी खेलकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुँचाया। अब उम्मीद है कि नामीबिया के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजों का टॉप ऑर्डर बेहतर तालमेल के साथ प्रदर्शन करेगा।

also read: भारत ने अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में बनाया इतिहास, वैभव…

भारत का नामीबिया पर ऐतिहासिक पलड़ा

टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में भारत और नामीबिया एक बार आमने-सामने आए हैं। 2021 में खेले गए मुकाबले में भारत ने नामीबिया को 9 विकेट से हराया था। उस मैच में भारतीय बल्लेबाजों का प्रदर्शन शानदार रहा और टीम ने एकतरफा जीत दर्ज की। आंकड़ों के हिसाब से भारत का पलड़ा नामीबिया के मुकाबले भारी दिखता है।

पॉइंट्स टेबल में भारत टॉप पर

ग्रुप A में भारत फिलहाल नंबर 1 पर है। पहले मैच की जीत के बाद टीम इंडिया के खाते में दो अंक हैं और नेट रन रेट +1.450 है। पाकिस्तान के भी दो अंक हैं, लेकिन कम नेट रन रेट की वजह से वह भारत के नीचे है।

कहां देखें लाइव

भारत बनाम नामीबिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 का मुकाबला JioHotstar ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। इसके अलावा मैच का सीधा प्रसारण Star Sports नेटवर्क के चैनलों पर भी देखा जा सकेगा।

टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग इलेवन:

ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, संजू सैमसन, वॉशिंगटन सुंदर

You may also like

कंगना रनौत ने चिराग पासवान संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, कहा– ‘होता तो बच्चे होते! इंटरफेथ शादी पर बवाल: ट्रोलिंग से टूटी कनिका, वीडियो में छलका दर्द ,बोलीं—“असली सनातनी बनो” 44 की उम्र में दुल्हन बनेंगी अनुषा दांडेकर?, ‘Save the Date’ ने मचाया तहलका 40 की उम्र में सिंगल, प्यार में मिला धोखा, नहीं बनना चाहतीं मां, शक्ति मोहन का चौंकाने वाला फैसला सुरों की मलिका Asha Bhosle का निधन, 92 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा