Saturday, April 18, 2026

India A vs South Africa A: भारत की A टीम का वनडे कप्तान बदला, श्रेयस अय्यर की जगह तिलक वर्मा को मिली जिम्मेदारी

by Neha
India A vs South Africa A: भारत की A टीम का वनडे कप्तान बदला, श्रेयस अय्यर की जगह तिलक वर्मा को मिली जिम्मेदारी

India A vs South Africa A: भारत A टीम के वनडे कप्तान में बदलाव, श्रेयस अय्यर की जगह तिलक वर्मा को मिली जिम्मेदारी। जानें टीम स्क्वाड और साउथ अफ्रीका A के खिलाफ सीरीज अपडेट।

India A vs South Africa A: बीसीसीआई ने भारत A टीम के नए वनडे कप्तान का ऐलान कर दिया है। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज से पहले टीम में बड़े बदलाव हुए हैं।

तिलक वर्मा बने भारत A टीम के नए कप्तान

भारत की ए टीम के लिए वनडे कप्तानी अब तिलक वर्मा के हाथ में होगी। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में टीम की कमान श्रेयस अय्यर के पास थी। हालांकि, अय्यर चोटिल हो गए थे और उनका इलाज सिडनी के अस्पताल में हुआ। अब श्रेयस पूरी तरह फिट होने के बाद ही टीम में वापसी कर पाएंगे।

also read: एमएस धोनी IPL 2026 में खेलेंगे या रिटायर होंगे? CSK मालिक…

शुभमन गिल क्यों नहीं बने कप्तान?

शुभमन गिल भारत की सिनियर वनडे टीम के कप्तान हैं और इस समय ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पांच मैचों की टी20 सीरीज खेल रहे हैं। इसके अलावा, भारत लौटने के बाद दक्षिण अफ्रीका की सीनियर टीम के साथ टेस्ट सीरीज में भी गिल टीम की कमान संभालेंगे। इसलिए वे साउथ अफ्रीका A टीम के खिलाफ वनडे सीरीज नहीं खेल सकते।

भारत A टीम की वनडे सीरीज के लिए पूरी स्क्वाड

कप्तान: तिलक वर्मा, उपकप्तान: ऋतुराज गायकवाड़, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), रियान पराग, आयुष बडोनी, निशांत सिंधु, विपरज निगम, अर्शदीप सिंह, मानव सुथार, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, खलील अहमद, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर) इस बदलाव के साथ भारत A टीम साउथ अफ्रीका A के खिलाफ वनडे सीरीज में नया चेहरा और नई कप्तानी के साथ मैदान में उतरेगी।

You may also like

कंगना रनौत ने चिराग पासवान संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, कहा– ‘होता तो बच्चे होते! इंटरफेथ शादी पर बवाल: ट्रोलिंग से टूटी कनिका, वीडियो में छलका दर्द ,बोलीं—“असली सनातनी बनो” 44 की उम्र में दुल्हन बनेंगी अनुषा दांडेकर?, ‘Save the Date’ ने मचाया तहलका 40 की उम्र में सिंगल, प्यार में मिला धोखा, नहीं बनना चाहतीं मां, शक्ति मोहन का चौंकाने वाला फैसला सुरों की मलिका Asha Bhosle का निधन, 92 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा