Saturday, April 18, 2026

IND vs PAK T20 World Cup 2026: भारत ने सिर्फ 9 गेंदों में पलटा मैच, पाकिस्तान पर 61 रन की जीत

by Neha
IND vs PAK T20 World Cup 2026: भारत ने सिर्फ 9 गेंदों में पलटा मैच, पाकिस्तान पर 61 रन की जीत

IND vs PAK T20 World Cup 2026: भारत ने सिर्फ 9 गेंदों में पलटा मैच और पाकिस्तान को 61 रन से हराया। हार्दिक पंड्या और जसप्रीत बुमराह की शानदार गेंदबाजी ने सुपर-8 में जगह पक्की कराई।

IND vs PAK T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हराकर सुपर-8 में अपनी जगह पक्की कर ली। इस जीत में मैच का सबसे बड़ा मोड़ वही 9 गेंदें रहीं, जिनमें हार्दिक पंड्या और जसप्रीत बुमराह ने पाकिस्तान के टॉप ऑर्डर को पूरी तरह तहस-नहस कर दिया।

9 गेंदों में पाकिस्तान का शीर्ष क्रम ढेर

176 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की शुरुआत अच्छी नहीं रही। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पहला ओवर हार्दिक पंड्या को सौंपा, और यह फैसला सही साबित हुआ। पंड्या ने अपने ओवर की चौथी गेंद पर साहिबजादा फरहान को बिना खाता खोले पवेलियन भेज दिया।

इसके बाद जसप्रीत बुमराह ने दूसरे ओवर में सैम अयूब को एलबीडब्ल्यू आउट किया और ओवर की आखिरी गेंद पर कप्तान सलमान अली आगा को आसान कैच थमा दिया। यानी मात्र 9 गेंदों में पाकिस्तान ने अपने तीन महत्वपूर्ण विकेट खो दिए, और मैच का रुख पूरी तरह भारत के पक्ष में बदल गया।

also read: USA ने टी20 वर्ल्ड कप में बनाया दूसरा सबसे बड़ा स्कोर,…

बल्लेबाजों ने बनाईं मजबूत नींव

भारत की ओर से ईशान किशन ने शानदार अर्धशतक जड़कर टीम को 175 रन के मजबूत स्कोर तक पहुँचाया। उनकी पारी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

पाकिस्तान की टीम गेंदबाजों के सामने बेबस

लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की पूरी टीम 18 ओवर में सिर्फ 114 रन पर सिमट गई। उस्मान खान ने 44 रन बनाकर थोड़ी मेहनत दिखाई, जबकि शाहीन शाह अफरीदी नाबाद 23 रन पर रहे। बाक़ी कोई भी बल्लेबाज भारतीय गेंदबाज़ों का सामना नहीं कर सका।

भारतीय गेंदबाज़ों की शानदार परफ़ॉर्मेंस

हार्दिक पंड्या, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती की कसी हुई गेंदबाज़ी ने पाकिस्तान को वापसी का कोई मौका नहीं दिया। इस जीत के साथ T20 World Cup में भारत का पाकिस्तान पर रिकॉर्ड 9 में 8 जीत हो गया। पाकिस्तान के लिए अगला मुकाबला अब ‘करो या मरो’ जैसा बन गया है।

You may also like

कंगना रनौत ने चिराग पासवान संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, कहा– ‘होता तो बच्चे होते! इंटरफेथ शादी पर बवाल: ट्रोलिंग से टूटी कनिका, वीडियो में छलका दर्द ,बोलीं—“असली सनातनी बनो” 44 की उम्र में दुल्हन बनेंगी अनुषा दांडेकर?, ‘Save the Date’ ने मचाया तहलका 40 की उम्र में सिंगल, प्यार में मिला धोखा, नहीं बनना चाहतीं मां, शक्ति मोहन का चौंकाने वाला फैसला सुरों की मलिका Asha Bhosle का निधन, 92 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा