Hypertension Signs in Eyes: हाई ब्लड प्रेशर के ये लक्षण आंखों में दिखते हैं, नज़र न सुधरी तो खतरा बढ़ सकता है

Hypertension Signs in Eyes: हाई ब्लड प्रेशर के ये लक्षण आंखों में दिखते हैं, नज़र न सुधरी तो खतरा बढ़ सकता है

Hypertension Signs in Eyes: हाई ब्लड प्रेशर के कारण आंखों में होने वाले लक्षण और नुकसान के बारे में जानें। समय पर जांच से बचाएं अपनी नजर को गंभीर खतरे से।

Hypertension Signs in Eyes: हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure) को “साइलेंट किलर” भी कहा जाता है क्योंकि शुरूआती दौर में इसके कोई खास लक्षण नहीं दिखते, लेकिन समय के साथ यह गंभीर खतरे का कारण बन सकता है। क्या आप जानते हैं कि हाई बीपी का असर सबसे पहले आंखों में दिखने लगता है? आंखों की रेटिना (Retina) में होने वाले बदलाव हाई ब्लड प्रेशर की गंभीरता का संकेत देते हैं और शरीर के अन्य अंगों पर पड़ने वाले प्रभाव का भी पता चलता है।

आंखों में हाई ब्लड प्रेशर के लक्षण कैसे दिखते हैं?

रेटिना की छोटी रक्त वाहिकाएं (blood vessels) बहुत संवेदनशील होती हैं। जब ब्लड प्रेशर बढ़ता है, तो ये रक्त नाड़ियां सिकुड़ने और सख्त होने लगती हैं। इससे आंखों में नजर आने वाली समस्या जैसे धुंधलापन, विज़न में बदलाव और ब्लड वेसल्स का असामान्य रूप बनना शुरू हो जाता है।

also read: हार्ट हेल्थ फूड्स: धमनियों को हेल्दी रखने वाले 5 फूड्स जो…

आंखों को कितना नुकसान हो सकता है?

अगर हाई बीपी नियंत्रित न किया जाए तो रेटिना की आर्टरीज मोटी और सख्त हो जाती हैं, जिसे ‘हाइपरटेंसिव रेटिनोपैथी’ कहा जाता है। इसके कारण सिल्वर वायरिंग जैसी स्थिति बन जाती है और ब्लड फ्लो में बाधा आती है, जिससे नजर कमजोर होने लगती है। लंबे समय तक untreated रहने पर रेटिनल वेन ऑक्लूजन, रेटिनल आर्टरी ऑक्लूजन जैसी गंभीर बीमारियां हो सकती हैं, जो स्थायी दृष्टि नुकसान का कारण बन सकती हैं।

डॉक्टर क्या कहते हैं?

डॉ. रामचंद्र सिंह, नेत्र विशेषज्ञ, नई दिल्ली कहते हैं, “हाई ब्लड प्रेशर केवल हार्ट और किडनी पर असर नहीं डालता, बल्कि आंखों को भी गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए हाई बीपी मरीजों को नियमित रूप से आंखों की जांच करानी चाहिए ताकि समय पर समस्याओं का पता लगाकर उपचार किया जा सके।”

Related posts

Summer Health Tips: गर्मी में एनर्जी क्यों हो जाती है खत्म? जानिए दिनभर एक्टिव रहने के आसान हेल्थ टिप्स

Summer Health Issues: गर्मी में क्यों बढ़ जाते हैं बुखार और पेट की बीमारियां? जानें कारण, लक्षण और बचाव के तरीके

Hemoglobin Deficiency: अच्छी डाइट के बावजूद क्यों कम हो रहा हीमोग्लोबिन? जानें कारण और समाधान