Sunday, September 20, 2026

बरनाला में सीएम भगवंत सिंह मान के रोड शो में भारी भीड़ उमड़ी

by editor
बरनाला में सीएम भगवंत सिंह मान के रोड शो में भारी भीड़ उमड़ी

सीएम भगवंत सिंह मान ने मीत हेयर को केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी दिए जाने के संकेत दिए

सीएम भगवंत सिंह मान ने कल देर शाम संगरूर से आप उम्मीदवार गुरमीत सिंह मीत हेयर के पक्ष में बरनाला में बड़ा रोड शो किया, जिसमें भारी भीड़ उमड़ी। भगवंत सिंह मान को देखने और सुनने के लिए बरनाला शहर के लोग बड़ी संख्या में पहुंचे।

सीएम भगवंत सिंह मान ने कहा कि मीत हेयर को केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी दी जाएगी। बरनाला से दूसरी बार विधायक और कैबिनेट मंत्री बने मीत हेयर ने कहा कि बरनाला के लोगों ने हमेशा उनका बहुत सम्मान किया है और अब उनका मुकाबला हलके से बाहर के उम्मीदवारों से है जो 200-250 किलोमीटर दूर से आए हैं।

आम आदमी पार्टी जिला बरनाला के अध्यक्ष एवं जिला योजना बोर्ड के चेयरमैन गुरदीप सिंह बाठ तथा इंप्रूवमेंट ट्रस्ट बरनाला के चेयरमैन तीर्थ सिंह मन्ना ने आज मीत हेयर को केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी दिए जाने पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। इससे पहले भी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मीत हेयर को अपने मंत्रिमंडल में शामिल करके बरनाला के लोगों को सम्मानित किया था। 

You may also like

Leave a Comment

‘पटक कर फेंक दूंगा…’, अरिशफा खान से भिड़े स्काउट, कैप्टंसी टास्क में मचा बवाल आसिफ खान पर भड़कीं उदिति सिंह, बोलीं- ‘मुझे टच-वच पसंद नहीं’ तलाक की खबरों के बीच आकांक्षा चमोला ने गौरव खन्ना को किया अनफॉलो, हटाईं कपल की तस्वीरें पितृसत्ता पर भड़कीं फातिमा सना शेख, ‘पितृसत्ता सिर्फ पुरुषों की गलती नहीं’ आम्रपाली दुबे का फूटा गुस्सा, काजी तौकीर से बोलीं- ‘हद में रह तू, जिंदगी हराम कर दूंगी’