Sunday, April 19, 2026

आयुष्मान भारत योजना का लाभ DELHI में कैसे लें? जानें पात्रता और आवेदन प्रक्रिया

by editor
आयुष्मान भारत योजना का लाभ DELHI में कैसे लें? जानें पात्रता और आवेदन प्रक्रिया

केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई आयुष्मान भारत योजना पहले DELHI में लागू नहीं हो सकी थी। लेकिन अब, नई सरकार के गठन के बाद, इसे राजधानी में लागू करने का निर्णय लिया गया है।

DELHI में नई सरकार बनने के बाद कई योजनाओं पर तेजी से काम किया जा रहा है, जिनमें आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PMJAY) भी शामिल है। पहले जिन राज्यों ने इस योजना को लागू नहीं किया था, उनमें DELHI , पश्चिम बंगाल और ओडिशा का नाम शामिल था। लेकिन अब दिल्ली में इसे मंजूरी मिल गई है। DELHI ,मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इसकी स्वीकृति दे दी है।

अब सवाल यह है कि इस योजना में कौन-कौन शामिल हो सकता है और इसके तहत क्या लाभ मिलते हैं?

DELHI में इस योजना को मंजूरी मिलने के बाद, जल्द ही इसे लागू किया जाएगा। इसके बाद DELHI के लोग भी अपना आयुष्मान कार्ड बनवा सकेंगे। इस योजना के तहत लाभार्थियों को 10 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिलने की सुविधा दी जाएगी।

10 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज की सुविधा

प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PMJAY) के तहत पात्र परिवारों को पहले 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज की सुविधा दी जाती थी। लेकिन DELHI की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राजधानी के लोगों को बड़ी राहत देते हुए घोषणा की है कि अब इस योजना के तहत 10 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज कराया जा सकेगा। इसमें 5 लाख रुपये का खर्च केंद्र सरकार वहन करेगी, जबकि शेष 5 लाख रुपये की कवरेज DELHI सरकार की ओर से दी जाएगी।

कैसे जांचें कि आप योजना के पात्र हैं?

  1. सबसे पहले आयुष्मान भारत योजना की आधिकारिक वेबसाइट (www.pmjay.gov.in) खोलें।
  2. ‘क्या मैं योग्य हूं?’ सेक्शन पर जाएं और अपनी पात्रता जांचें।
  3. मोबाइल नंबर और कैप्चा दर्ज करें, फिर प्राप्त OTP डालकर आगे बढ़ें।
  4. अगले पेज पर अपना नाम, राज्य, उम्र, परिवार के सदस्य और आय से जुड़ी जानकारी भरें।
  5. सभी विवरण सबमिट करने के बाद स्क्रीन पर पात्रता का स्टेटस दिख जाएगा।
  6. इसके अलावा, योजना की पात्रता जानने के लिए हेल्पलाइन नंबर 14555 पर कॉल कर सकते हैं।

आयुष्मान कार्ड कैसे बनवाएं?

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट (https://abdm.gov.in/) पर जाएं।
  2. आधार कार्ड या राशन कार्ड को वेरीफाई करें।
  3. इसके बाद फैमिली सर्टिफिकेट की जानकारी भरें।
  4. प्रक्रिया पूरी होने के बाद AB-PMJAY आईडी के साथ अपना ई-कार्ड डाउनलोड और प्रिंट कर सकते हैं।

You may also like

कंगना रनौत ने चिराग पासवान संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, कहा– ‘होता तो बच्चे होते! इंटरफेथ शादी पर बवाल: ट्रोलिंग से टूटी कनिका, वीडियो में छलका दर्द ,बोलीं—“असली सनातनी बनो” 44 की उम्र में दुल्हन बनेंगी अनुषा दांडेकर?, ‘Save the Date’ ने मचाया तहलका 40 की उम्र में सिंगल, प्यार में मिला धोखा, नहीं बनना चाहतीं मां, शक्ति मोहन का चौंकाने वाला फैसला सुरों की मलिका Asha Bhosle का निधन, 92 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा