कॉमेडी की दुनिया में अपनी खास पहचान बना चुके दिलीप जोशी, जो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में जेठालाल की भूमिका निभा रहे हैं, आज टीवी के सबसे चहेते कलाकारों में से एक हैं। 18 वर्षों से दर्शकों के दिलों पर राज कर रहा ये शो एक बार फिर टीआरपी की दौड़ में सबसे आगे है। लेकिन क्या आपको पता है कि Jethalal का किरदार निभाने वाले दिलीप जोशी एक एपिसोड के लिए कितनी फीस लेते हैं?
बॉलीवुड से टीवी तक का सफर
दिलीप जोशी ने अपने करियर की शुरुआत फिल्मों से की थी। वे ‘मैंने प्यार किया’, ‘हम आपके हैं कौन’ और ‘फिर भी दिल है हिंदुस्तानी’ जैसी फिल्मों में नजर आए, हालांकि इन फिल्मों में उनके रोल छोटे थे।
टीवी पर चमका सितारा
‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के जरिए उन्होंने जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की। 18 सालों से वे लगातार इस शो से जुड़े हैं और 4428 से ज्यादा एपिसोड में नजर आ चुके हैं। यही नहीं, फैंस के बीच उनकी लोकप्रियता आज भी बरकरार है।
एक एपिसोड की फीस और नेट वर्थ
दिलीप जोशी को एक एपिसोड के लिए 1.5 से 2 करोड़ रुपये तक की फीस दी जाती है। उनकी कुल संपत्ति करीब 45 करोड़ रुपये आंकी गई है। ‘तारक मेहता…’ शो के अलावा उन्होंने पिछले लंबे समय से कोई और प्रोजेक्ट नहीं किया है।
कभी 50 रुपये में करते थे काम
दिलीप जोशी ने महज 12 साल की उम्र में अभिनय की शुरुआत की थी। निजी जिंदगी की बात करें तो उन्होंने जयमाला जोशी से विवाह किया है और उनके दो बच्चे हैं। आज भले ही वह करोड़ों की कमाई कर रहे हों, लेकिन एक समय ऐसा भी था जब वे सिर्फ 50 रुपये में एक शूट किया करते थे।
जेठालाल की इस लंबी और सफल यात्रा ने दिलीप जोशी को टीवी इंडस्ट्री का आइकन बना दिया है।