Sweating आपके स्वास्थ्य के लिए कितना नुकसानदेह हो सकता है, कौन-कौन सी बीमारियां होने का खतरा बढ़ जाता है,

Sweating आपके स्वास्थ्य के लिए कितना नुकसानदेह हो सकता है, कौन-कौन सी बीमारियां होने का खतरा बढ़ जाता है,

गर्मियों में Sweating आना सामान्य है, लेकिन जब यह ज्यादा हो जाए तो यह चेतावनी हो सकती है। अधिक पसीना कई तरह की बीमारियों का कारण बन सकता है। ऐसे में सही खानपान, पर्याप्त पानी पीना और स्वच्छता का ध्यान रखकर हम इन समस्याओं से बचाव कर सकते हैं। आइए, विशेषज्ञ से जानते हैं इनसे बचने के उपाय।

गर्मी के मौसम में कई तरह की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है, खासकर त्वचा संबंधी समस्याएं ज्यादा देखने को मिलती हैं। गर्मी बढ़ने पर शरीर से पसीना भी अधिक निकलने लगता है। पसीना आना तो सामान्य है, लेकिन जब यह जरूरत से ज्यादा हो जाए तो यह गंभीर संकेत हो सकता है। अधिक पसीना कई स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकता है। आइए जानें ऐसी कौन-सी परेशानियां हो सकती हैं और उनसे कैसे बचा जा सकता है।

जब हम ज्यादा Sweating बहाते हैं, तो हमारे शरीर से केवल पानी ही नहीं बल्कि महत्वपूर्ण मिनरल्स जैसे सोडियम, पोटैशियम और क्लोराइड भी निकल जाते हैं। इससे शरीर में पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी हो सकती है, जिसे डिहाइड्रेशन कहा जाता है। इसके कारण कमजोरी, सिरदर्द, चक्कर आना, मुंह का सूखना और थकान जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

धूप में लंबे समय तक रहने और ज्यादा Sweating बहने से शरीर का तापमान नियंत्रित नहीं रह पाता, जिससे हीट स्ट्रोक हो सकता है। इस स्थिति में शरीर का तापमान 104°F से ऊपर पहुंच जाता है और व्यक्ति बेहोश भी हो सकता है, जो जानलेवा साबित हो सकता है।

बार-बार पसीना आना और गीले कपड़ों के कारण त्वचा पर फंगल और बैक्टीरियल इन्फेक्शन होने का खतरा बढ़ जाता है। इससे त्वचा में खुजली, जलन, लाल चकत्ते या फफोले हो सकते हैं, जो खासकर अंडरआर्म, कमर और जांघों के बीच की त्वचा पर ज्यादा दिखते हैं।

हाई ब्लड प्रेशर और थकान
गर्मी के मौसम में शरीर का दिल ज्यादा मेहनत करता है ताकि तापमान नियंत्रित रहे। इससे ब्लड प्रेशर पर असर पड़ता है और दिल की समस्याओं वाले लोगों के लिए खतरा बढ़ जाता है। लगातार पसीना आने से थकावट भी जल्दी होती है और काम करने की क्षमता कम हो जाती है।

बचाव के उपाय:

  • पानी खूब पिएं: दिनभर हाइड्रेटेड रहें। नींबू पानी, नारियल पानी, बेल का शरबत और छाछ जैसे प्राकृतिक पेय लें। इलेक्ट्रोलाइट्स की पूर्ति के लिए ओआरएस भी उपयोग कर सकते हैं।

  • हल्के और सूती कपड़े पहनें: गर्मी में सूती, हल्के रंग के और ढीले कपड़े पहनें ताकि पसीना जल्दी सूखे और त्वचा सांस ले सके।

  • बार-बार साफ-सफाई करें: बाहर से आने पर चेहरे और शरीर को धोना न भूलें ताकि पसीना साफ हो जाए और स्किन इंफेक्शन का खतरा कम हो।

  • सनस्क्रीन और छाता का इस्तेमाल करें: तेज धूप में बाहर निकलते समय सनस्क्रीन लगाएं और छाता या टोपी का प्रयोग करें ताकि सूरज की किरणों से बचा जा सके।

  • स्वस्थ खानपान अपनाएं: गर्मी में तैलीय, मसालेदार और भारी भोजन से बचें। फलों और सब्जियों का सेवन बढ़ाएं ताकि शरीर को आवश्यक पोषक तत्व मिलें।

डॉक्टर की सलाह

अगर गर्मी में ज्यादा पसीना आने के साथ बार-बार चक्कर, कमजोरी या स्किन में जलन जैसी समस्याएं हों, तो इसे हल्के में न लें। तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

Related posts

Fitness Supplements Side Effects: फिटनेस सप्लीमेंट्स के गलत इस्तेमाल से लिवर को हो सकता है गंभीर नुकसान

Red Ants Home Remedies: गर्मी में लाल चीटियों से छुटकारा पाने के आसान घरेलू उपाय

Smoking And Voice Changes: क्या सिगरेट से आवाज सच में भारी हो जाती है? जानिए एक्सपर्ट्स की राय