Monday, August 17, 2026

एशिया कप में क्या पहली बार होगा ऐसा मैच जो बदल देगा India vs Pakistan के मुकाबले का इतिहास?

by editor
एशिया कप में क्या पहली बार होगा ऐसा मैच जो बदल देगा India vs Pakistan के मुकाबले का इतिहास?

14 सितंबर को एशिया कप 2025 का सबसे बड़ा मुकाबला India vs Pakistan के बीच दुबई में खेला जाएगा।

India vs Pakistan : दोनों टीमें इस मैच की तैयारी में पूरी ताकत झोंक रही हैं। एशिया कप की शुरुआत 1984 में हुई थी और अब तक 16 संस्करण खेले जा चुके हैं। टीम इंडिया ने 8 बार खिताब अपने नाम किया है और तीन बार उपविजेता रही है, जबकि पाकिस्तान केवल दो बार विजेता और तीन बार उपविजेता रहा है।

फाइनल में कभी नहीं भिड़े भारत-पाकिस्तान
अब तक एशिया कप के इतिहास में भारत और पाकिस्तान कभी भी फाइनल में आमने-सामने नहीं आए हैं। टीम इंडिया ने 15 में से 8 बार खिताब जीता है और तीन बार फाइनल में हार का सामना किया। भारत केवल 4 बार फाइनल तक नहीं पहुँच पाया। पाकिस्तान ने केवल 2000 और 2012 में खिताब जीता है और तीन बार उपविजेता रहा।

पिछले 10 सालों में भारत का पलड़ा भारी
पिछले दशक में भारत का पलड़ा पाकिस्तान के मुकाबले भारी रहा है। इन 10 सालों में 7 मुकाबलों में पाकिस्तान केवल एक मैच जीत पाया, जबकि भारत ने 5 में जीत दर्ज की। एक मैच रद्द हुआ। T20 फॉर्मेट में दोनों टीमों ने तीन बार आमने-सामने खेला, जिसमें भारत ने दो बार और पाकिस्तान ने एक बार जीत हासिल की।

2016 में मीरपुर में टी20 मैच में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराया था। 2022 में दुबई में दोनों के बीच दो T20I मैच खेले गए, जिसमें भारत और पाकिस्तान ने एक-एक मैच जीता। कुल मिलाकर अब तक एशिया कप में दोनों टीमें 18 बार भिड़ चुकी हैं, जिनमें भारत ने 10 और पाकिस्तान ने 6 मुकाबले जीते। दो मैच रद्द रहे।

You may also like

‘KISS करनी पड़ेगी’, रेमो डिसूजा के सामने मजबूर हुईं शक्ति मोहन, राघव जुयाल संग रोमांस पर सालों बाद खुलासा ‘महंगे बैग और गाड़ियों से कोई सेलिब्रिटी नहीं बनता’ – हिना खान पर अर्शी खान का बड़ा हमला अभिषेक मल्हान बनवाएंगे असम का टूटा हनुमान मंदिर, 20 लाख रुपये से होगा पुनर्निर्माण शादी के 2 साल बाद मां बनने पर बोलीं सुरभि चंदना, मां बनने के लिए Egg Freezing… रेड कार्पेट पर सेल्फी के बहाने निकिता रावल को फैन ने किया जबरन Kiss, वायरल वीडियो ने मचाई सनसनी