Sunday, April 19, 2026

ASAP ने लिया बड़ा फैसला: इस साल DUSU चुनाव में नहीं उतरेंगे, संगठन मजबूत करने में करेंगे पूरी ताकत लगाई।

by editor
ASAP ने लिया बड़ा फैसला: इस साल DUSU चुनाव में नहीं उतरेंगे, संगठन मजबूत करने में करेंगे पूरी ताकत लगाई।

आम आदमी पार्टी की छात्र इकाई ASAP ने इस साल दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) के चुनाव में हिस्सा न लेने का निर्णय लिया है। यह कदम एक रणनीतिक सोच का हिस्सा है, जिसमें संगठन का ध्यान चुनाव जीतने से ज्यादा छात्रों की वास्तविक समस्याओं को समझने और उनका समाधान करने पर केंद्रित है।

ASAP ने स्पष्ट किया है कि इस साल उनका फोकस संगठन को मजबूत बनाने और कॉलेज स्तर पर प्रभाव बढ़ाने पर रहेगा। अगले साल DUSU चुनाव में पूरी तैयारी और दमख़म के साथ उतरने की योजना है। इस रणनीति से यह साबित होता है कि ASAP लंबे समय की राजनीति की सोच रखता है और छात्रों के हित में ठोस कदम उठाता है।

इस साल ASAP ने दो कॉलेजों में निर्विरोध जीत दर्ज की है, जो छात्रों के भरोसे और समर्थन का प्रतीक है। संगठन ने हमेशा छात्रों के मुद्दों को उठाया है—चाहे वह मेट्रो में मुफ्त यात्रा की मांग हो, हॉस्टल और लाइब्रेरी की कमी हो या फीस का बोझ। यही वजह है कि ASAP को छात्रों के बीच एक ईमानदार, संघर्षशील और छात्र हितैषी संगठन के रूप में पहचाना जाता है।

ASAP का लक्ष्य है कि दिल्ली विश्वविद्यालय के हर छात्र तक उनकी आवाज़ पहुंचे और उनकी समस्याओं का ठोस समाधान मिले। इस साल संगठन निर्माण और अगले साल DUSU चुनाव में उतरने का निर्णय ASAP को और भी परिपक्व, रणनीतिक और छात्रों का सच्चा प्रतिनिधि साबित करता है।

You may also like

कंगना रनौत ने चिराग पासवान संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, कहा– ‘होता तो बच्चे होते! इंटरफेथ शादी पर बवाल: ट्रोलिंग से टूटी कनिका, वीडियो में छलका दर्द ,बोलीं—“असली सनातनी बनो” 44 की उम्र में दुल्हन बनेंगी अनुषा दांडेकर?, ‘Save the Date’ ने मचाया तहलका 40 की उम्र में सिंगल, प्यार में मिला धोखा, नहीं बनना चाहतीं मां, शक्ति मोहन का चौंकाने वाला फैसला सुरों की मलिका Asha Bhosle का निधन, 92 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा