ज्यादा नमक न खाने के बावजूद बढ़ रहा ब्लड प्रेशर, जानिए किन फूड्स में छिपा है खतरनाक सोडियम

ज्यादा नमक न खाने के बावजूद बढ़ रहा ब्लड प्रेशर, जानिए किन फूड्स में छिपा है खतरनाक सोडियम

छिपा हुआ नमक आपके ब्लड प्रेशर को बढ़ा सकता है। जानें किन फूड्स में सोडियम ज्यादा होता है और कैसे बिना हेल्दी डाइट को बदले ब्लड प्रेशर कंट्रोल करें।

ब्लड प्रेशर के मामले लगातार बढ़ रहे हैं और कई लोगों को लगता है कि उन्होंने खाने में नमक कम कर दिया है, फिर भी उनका बीपी बढ़ रहा है। दरअसल, समस्या सिर्फ टेबल सॉल्ट की नहीं, बल्कि रोजमर्रा के खाने में छिपे नमक की है। कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. आशीष कुमार के मुताबिक, यही छिपा हुआ नमक भारत में हाई ब्लड प्रेशर का मुख्य कारण बन रहा है।

भारत में हाई बीपी की स्थिति

रिपोर्ट्स के अनुसार, भारत में हर तीसरा व्यक्ति हाई ब्लड प्रेशर से जूझ रहा है। कई मरीज 50 साल से कम उम्र के हैं और या तो अपनी स्थिति से अनजान हैं या सही इलाज नहीं ले पा रहे हैं।

सोडियम और ब्लड प्रेशर

नमक में मौजूद सोडियम शरीर में पानी रोकता है, जिससे ब्लड वेसल्स पर दबाव बढ़ता है। लंबे समय तक ये स्थिति बनी रहे तो हार्ट अटैक, स्ट्रोक, हार्ट फेल्योर और किडनी की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।

छिपा हुआ नमक कहां मिलता है

  • ब्रेड और पाव: दिखने में सामान्य लेकिन सोडियम की मात्रा अधिक।

  • सॉस और चटनियां: केचप, सोया सॉस, चिली सॉस, पैकेट वाली चटनियों में स्वाद और शेल्फ लाइफ बढ़ाने के लिए अधिक नमक।

  • स्नैक्स और चीज: चिप्स, भुजिया, क्रैकर्स, चीज स्लाइस और फ्लेवर वाला बटर भी सोडियम से भरपूर।

  • बाहर का खाना: रेस्टोरेंट और रेडी-टू-ईट फूड में स्वाद और बनावट बढ़ाने के लिए अधिक नमक।

कैसे करें जोखिम कम

  • पैकेज्ड फूड और स्नैक्स की जगह ताजा और घर का बना खाना।

  • खाने के पैकेट पर सोडियम लेबल पढ़ना।

  • सॉस, स्प्रेड और पैकेट वाले चटनियों का सेवन कम करना।

  • धीरे-धीरे नमक की मात्रा कम करें ताकि स्वाद भी एडजस्ट हो जाए।

छोटे-छोटे कदम अपनाकर आप ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रख सकते हैं और छिपे हुए सोडियम के खतरों से बच सकते हैं।

Related posts

Fitness Supplements Side Effects: फिटनेस सप्लीमेंट्स के गलत इस्तेमाल से लिवर को हो सकता है गंभीर नुकसान

Red Ants Home Remedies: गर्मी में लाल चीटियों से छुटकारा पाने के आसान घरेलू उपाय

Smoking And Voice Changes: क्या सिगरेट से आवाज सच में भारी हो जाती है? जानिए एक्सपर्ट्स की राय