Saturday, April 18, 2026

क्या ‘रोडीज’ का खिताब Elvish Yadav की टीम के नाम हो गया है?

by editor
क्या ‘रोडीज’ का खिताब Elvish Yadav की टीम के नाम हो गया है?

अब तक ‘रोडीज’ के विजेता का आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन सोशल मीडिया पर यह चर्चा चल रही है कि Elvish Yadav की टीम ने यह खिताब जीत लिया है।  ‘गुल्लू’ ने गौतम गुलाटी का साथ छोड़कर एल्विश के गैंग का समर्थन किया और उन्हें चैंपियन बनाया है।

‘रोडीज XX – डबल क्रॉस’ अपने ग्रैंड फिनाले की ओर बढ़ रहा है, लेकिन विजेता के नाम की घोषणा से पहले ही सोशल मीडिया पर इसे लेकर जोरदार चर्चा चल रही है। इस सीजन में ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ के विजेता Elvish Yadav की टीम ने इतिहास रच दिया है। हालांकि, चैनल की ओर से अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वहीं, ‘गुल्लू’ यानी कुशाल तंवर के विजेता बनने की बातें तेजी से फैल रही हैं।

दरअसल, ‘गुल्लू’ ने एक चौंकाने वाले ‘डबल क्रॉस’ के तहत गौतम गुलाटी को धोखा देकर एल्विश यादव की टीम ज्वाइन की थी।

‘रोडीज XX’ का खिताब Elvish Yadav की टीम के सदस्य ‘गुल्लू’ (कुशाल तंवर) ने अपने नाम किया है। शुरुआत में ‘गुल्लू’ गौतम गुलाटी की टीम का हिस्सा थे, लेकिन ‘टिकट टू फिनाले’ टास्क जीतने के बाद उन्हें अपनी टीम बदलने का मौका मिला। इस अवसर पर उन्होंने गौतम की टीम छोड़कर एल्विश यादव की टीम को चुना। इस कदम से गौतम गुलाटी काफी निराश हुए और उन्होंने इसे ‘विश्वासघात’ बताया। हालांकि, एल्विश यादव ने ‘गुल्लू’ के फैसले का समर्थन करते हुए कहा कि उन्होंने सही निर्णय लिया था।

प्रिंस नरूला और एल्विश यादव के बीच बड़ा विवाद
‘रोडीज XX’ के फिनाले से पहले गैंग लीडर प्रिंस नरूला और Elvish Yadav के बीच तीखी बहस और झड़प का प्रोमो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस प्रोमो में दोनों एक-दूसरे पर तंज कसते हुए कड़े शब्दों का इस्तेमाल कर रहे हैं। प्रिंस नरूला ने एल्विश को ‘ऑनलाइन बदमाश’ तक कह दिया, जिससे एल्विश के फैंस ने सोशल मीडिया पर प्रिंस को कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ा। इस विवाद ने फिनाले की दिलचस्पी और भी बढ़ा दी है।

‘गुल्लू’ कौन हैं?
‘गुल्लू’ यानि कुशाल तंवर ने ‘रोडीज XX’ में अपनी शानदार परफॉर्मेंस से दर्शकों का दिल जीत लिया। शुरुआत से ही गौतम गुलाटी ने उनका भरपूर समर्थन किया, जिसकी वजह से गुल्लू फिनाले तक पहुँच पाए। लेकिन इस सीजन का सबसे बड़ा ट्विस्ट तब आया जब गुल्लू ने गौतम का साथ छोड़कर एल्विश यादव की टीम जॉइन कर ली।

‘रोडीज XX’ का ग्रैंड फिनाले अगले सप्ताह टीवी पर प्रसारित होगा। अगर ‘गुल्लू’ की जीत की खबरें सही साबित होती हैं, तो एल्विश यादव ‘रोडीज’ के इतिहास में पहले ही सीजन में जीत दर्ज करने वाले पहले गैंग लीडर बन जाएंगे।

You may also like

कंगना रनौत ने चिराग पासवान संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, कहा– ‘होता तो बच्चे होते! इंटरफेथ शादी पर बवाल: ट्रोलिंग से टूटी कनिका, वीडियो में छलका दर्द ,बोलीं—“असली सनातनी बनो” 44 की उम्र में दुल्हन बनेंगी अनुषा दांडेकर?, ‘Save the Date’ ने मचाया तहलका 40 की उम्र में सिंगल, प्यार में मिला धोखा, नहीं बनना चाहतीं मां, शक्ति मोहन का चौंकाने वाला फैसला सुरों की मलिका Asha Bhosle का निधन, 92 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा