Friday, August 28, 2026

Haryana News: भाजपा ने पूर्व सीएम हुड्डा पर प्लाट आवंटन मामले में हमला बोला: कांग्रेस नहीं चाहती कि गरीब फले फूलें

by editor
Haryana News: भाजपा ने पूर्व सीएम हुड्डा पर प्लाट आवंटन मामले में हमला बोला: कांग्रेस नहीं चाहती कि गरीब फले फूलें

Haryana News: हरियाणा में बीजेपी सरकार ने बीपीएल परिवारों को सौ-सौ गज की जमीन देने की घोषणा की है। इस मामले में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर बीजेपी ने हमला बोला है। मुख्यमंत्री के चीफ मीडिया कॉर्डिनेटर सुदेश कटारिया ने हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर निशाना साधते हुए कहा कि हुड्डा नहीं चाहते कि भाजपा सरकार में गरीब और जरूरतमंद लोगों का  फले-फूलें।

चंडीगढ़ राज्य ब्यूरो पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा लगाए गए आरोपों का हरियाणा के मुख्यमंत्री के चीफ मीडिया कार्डिनेटर सुदेश कटारिया ने कड़ा जवाब दिया है। सुदेश कटारिया ने बताया कि हरियाणा की भाजपा सरकार ने जीवित रहने वाले योग्य बीपीएल परिवारों को सौ-सौ गज के प्लाट दिए हैं। जिन गरीबों को यह प्लाट नहीं मिला है, उनके खातों में एक लाख रुपये डाले जाएंगे।

Haryana News: पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने अपने कार्यकाल में बीपीएल परिवारों को प्लाट देने की घोषणा ही की थी। हजारों लोगों को प्लाटों पर पोजीशन और रजिस्टरी नहीं मिली थी। वहीं, बीजेपी सरकार गरीबों और  जरूरतमंद को प्लाट आवंटित किए जा रहे हैं।

हुड्डा नहीं चाहते कि बीजेपी सरकार में गरीब लोग फले फूलें

सुदेश कटारिया ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अधिकांश योग्य बीपीएल परिवारों को प्लाट दिए थे, और वर्तमान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बाकी बचे हुए लोगों को प्लाट दिया है। हुड्डा इससे परेशान है। हुड्डा नहीं चाहते कि भाजपा सरकार में गरीबों और जरूरतमंदों का उत्थान हो। ऐसा इसलिए है क्योंकि हुड्डा ने अपने पूरे कार्यकाल में केवल संपत्ति डीलिंग की है। कांग्रेस की सरकार सिर्फ अमीरों और बिल्डरों की थी, लेकिन भाजपा की सरकार आम लोगों और गरीबों की है।

You may also like

Leave a Comment

अफसाना खान ने किया शिवलिंग का रुद्राभिषेक, भड़के ट्रोलर्स ने मां-बाप तक को घसीटा कृति के राखी ऐड पर भड़कीं कंगना, बोलीं- बिकिनी या अंडरगारमेंट्स में भाई को राखी क्यों? ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम मोहसिन खान ने की सगाई, कौन हैं तमन्ना? मुंबई की पार्टियों पर आंचल खुराना के चौंकाने वाले दावे, बोलीं- ड्रग्स से लेकर पार्टनर स्वैपिंग तक होता है बिग बॉस 20 में नजर आ सकते हैं ये चर्चित सितारे जन्नत जुबैर, प्रणाली राठौड़, करण पटेल तक संभावित कंटेस्टेंट्स के नाम