Sunday, April 19, 2026

Haryana CM Saini: हरियाणा सरकार ने मनु भाकर और सरबजोत सिंह को खेल विभाग में उप निदेशक पद का प्रस्ताव दिया

by ekta
Haryana CM Saini: हरियाणा सरकार ने मनु भाकर और सरबजोत सिंह को खेल विभाग में उप निदेशक पद का प्रस्ताव दिया

Haryana CM Saini

शुक्रवार को सरबजोत सिंह और ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर ने Haryana CM Saini से मुलाकात की। पेरिस ओलंपिक में दोनों खिलाड़ियों का प्रदर्शन की सैनी ने प्रशंसा किया। दस मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने वाली भाकर ने भी उनके आवास पर मुलाकात की। मान ने मनु भाकर को सम्मानित किया।

पैरिस ओलिंपिक्स में कांस्य पदक जीतकर वापस आए निशानेबाज मनु भाकर और सरबजोत सिंह ने शुक्रवार को चंडीगढ़ में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से अपने परिवार के साथ मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने दोनों खिलाड़ियों को उनकी जीत की बधाई दी और कहा कि वे हरियाणा का गौरव हैं। मुख्यमंत्री की उपस्थिति में खेल राज्यमंत्री संजय सिंह ने दोनों निशानेबाजों को खेल विभाग में उप निदेशक पद की पेशकश की, जो उन्होंने स्वीकार कर लिया। हरियाणा के सभी पदक विजेताओं को प्रदेश सरकार 17 अगस्त को रोहतक में एक समारोह में सम्मानित करेगी, जहां उन्हें नकद पुरस्कार भी दिए जाएंगे।

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि चार प्रदेशों ने पांच भारतीय मेडल जीते हैं, जबकि हरियाणा की आबादी सिर्फ दो प्रतिशत है। सैनी ने कहा कि हरियाणा सरकार खिलाड़ियों को सभी आवश्यक सुविधाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है।

मनु ने कहा- ओलिंपिक्स में गोल्ड का है लक्ष्यमनु भाकर ने राज्य की खेल पॉलिसी की सराहना करते हुए कहा कि हरियाणा का खान-पान और कल्चर खेलों को प्रोत्साहित करने वाला है। यहां के माता-पिता बच्चों को शुरू से ही खेल के मैदान में उतरने के लिए प्रेरित करते हैं। सरकार भी प्रोत्साहित करती है। मेरा लक्ष्य गोल्ड मेडल था, लेकिन बेहद नजदीकी मुकाबले में यह हासिल नहीं कर सकी। गोल्ड मेडल जीतने का लक्ष्य अगले ओलिंपिक्स में है। मनु ने अपने विवाह के बारे में पूछे जाने पर कहा कि अभी उनकी उम्र 22 साल है। वह पढ़ाई कर रही हैं। खेलों पर ध्यान है। लक्ष्य प्राप्त करने के बाद ही इस संबंध में कोई फैसला लिया जाएगा।

You may also like

Leave a Comment

कंगना रनौत ने चिराग पासवान संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, कहा– ‘होता तो बच्चे होते! इंटरफेथ शादी पर बवाल: ट्रोलिंग से टूटी कनिका, वीडियो में छलका दर्द ,बोलीं—“असली सनातनी बनो” 44 की उम्र में दुल्हन बनेंगी अनुषा दांडेकर?, ‘Save the Date’ ने मचाया तहलका 40 की उम्र में सिंगल, प्यार में मिला धोखा, नहीं बनना चाहतीं मां, शक्ति मोहन का चौंकाने वाला फैसला सुरों की मलिका Asha Bhosle का निधन, 92 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा