Haryana CM Saini: अल्वी समाज के मौजिज लोग आज CM Saini से मिले, पिनगवां में अल्वी भवन के निर्माण की मंजूरी के लिए जताया आभार

by ekta
Haryana CM Saini: अल्वी समाज के मौजिज लोग आज CM Saini से मिले, पिनगवां में अल्वी भवन के निर्माण की मंजूरी के लिए जताया आभार

Haryana CM Saini

हरियाणा के Haryana CM Saini से आज अल्वी समाज के प्रतिनिधिमंडल ने हरियाणा भवन, नई दिल्ली में मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान अल्वी समाज के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री का पिनगवां में अल्वी भवन के निर्माण को मंजूरी देने पर आभार जताया।

उल्लेखनीय है कि राजा हसन खां मेवाती शहादत दिवस समारोह के दौरान तत्कालीन मुख्यमंत्री द्वारा पिनगवां में अल्वी भवन की घोषणा की थी जिसे जल्द ही मूर्तरूप दिया जाएगा। ग्राम पंचायत पिगनवां ने अल्वी भवन के लिए जमीन का प्रस्ताव सरकार को भेज दिया है। इसके लिए 50 लाख रुपए की राशि मंजूर की गई है। अगस्त के अंतिम सप्ताह में भवन का शिलान्यास होगा, जिसके लिए आज अल्वी समाज का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से मिला और शिलान्यास करने का आग्रह किया। जिस पर मुख्यमंत्री ने सहर्ष स्वीकृति दी। मुख्यमंत्री ने तुरंत अपने अधिकारियों को नूंह दौरे के दौरान अल्वी भवन के शिलान्यास के कार्यक्रम को भी जोड़ने के निर्देश दिए। अल्वी भवन की घोषणा से नूंह सहित अन्य जिलों के अल्वी समाज के लोगों में खुशी की लहर है और लोगों का कहना है कि पहली बार किसी सरकार ने वंचित अल्वी समाज के बारे में यह काम किया है।

इस मौके पर राज्यसभा सांसद श्री सुभाष बराला, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राई से विधायक श्री मोहन लाल बड़ौली, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार श्री राजीव जेटली, मुख्यमंत्री के मीडिया समन्वयक श्री मुकेश वशिष्ठ, पूर्व विधायक श्री बख्शीश सिंह विर्क व अल्वी वेलफेयर सभा के अध्यक्ष व अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।

source: https://prharyana.gov.in

You may also like

Leave a Comment

क्या अदा खान के साथ हुआ था धर्म के नाम पर भेदभाव? एक्ट्रेस का बड़ा खुलासा! ‘पत्नी वर्जिन चाहिए’: नीना गुप्ता ने खोली समाज की पोल वैलेंटाइन पर किसका हाथ थामे दिखीं अवनीत कौर? डिलीट पोस्ट ने खोला राज! Hania Aamir अपने एक्स Asim Azhar के साथ डांस करती आईं नजर, सोशल मीडिया पर शादी की अफवाहें तेज प्यार के लिए परिवार के खिलाफ: निक्की ने खोला दिल