Sunday, April 19, 2026

हरियाणा: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बैच 93 के जवानों की अटल जनसेवा दौड़ को दिखाई हरी झंडी

by Neha
हरियाणा: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बैच 93 के जवानों की अटल जनसेवा दौड़ को दिखाई हरी झंडी

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला में बैच 93 के जवानों की अटल जनसेवा दौड़ को हरी झंडी दिखाई। यह दौड़ अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर आयोजित हुई और महिला सशक्तिकरण व समाजसेवा का प्रतीक है।

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला के सेक्टर-5 स्थित यवनिका पार्क से हरियाणा पुलिस के बैच 93 के जवानों की अटल जनसेवा दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौड़ का आयोजन भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती की स्मृति में किया गया था। यह दौड़ एकता, अनुशासन और राष्ट्रसेवा की भावना का प्रतीक है।

महिला सशक्तिकरण में नई उपलब्धि

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बताया कि इस बैच में कुल 5,061 जवान शामिल हैं, जिनमें 4,191 पुरुष और 870 महिला जवान हैं। महिला भागीदारी 20.75 प्रतिशत तक पहुंच गई है, जो हरियाणा सरकार के महिला सशक्तिकरण प्रयास की महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में महिलाओं की भागीदारी मात्र 3 प्रतिशत थी, जो अब 10 प्रतिशत से अधिक हो गई है। सरकार का लक्ष्य इसे आने वाले वर्षों में 25 प्रतिशत तक बढ़ाना है।

नशे के खिलाफ अभियान में जवानों की भूमिका

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में हरियाणा पुलिस की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही है। नवप्रशिक्षित जवान इस अभियान के ब्रांड एम्बेसडर के रूप में समाज में जागरूकता फैलाएंगे।

also read: हरियाणा सरकार ने नेतृत्व में घोषित शीतकालीन अवकाश, जानिए स्कूल कब से कब तक बंद रहेंगे

प्रशिक्षण और अनुशासन का प्रतीक

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि यह दौड़ 39 सप्ताह के कठोर प्रशिक्षण की सफलता का प्रमाण है। इसमें ग्रामीण पृष्ठभूमि से आए 4,252 जवान और शहरी पृष्ठभूमि के 809 जवान एक साथ कदमताल कर रहे हैं, जो हरियाणा की सामाजिक एकता और समरसता का संदेश देता है।

युवा और शिक्षित जवानों की नई ऊर्जा

मुख्यमंत्री ने बताया कि इस बैच के लगभग 85 प्रतिशत जवान स्नातक और स्नातकोत्तर हैं। 2,390 जवान 26 वर्ष से कम आयु के हैं। यह दौड़ शारीरिक गतिविधि के साथ-साथ योग, पी.टी., आत्मरक्षा और अनुशासन का परिणाम है।

समाजसेवा में मिसाल

सीएम ने उल्लेख किया कि इन जवानों ने 9 अप्रैल 2025 को उत्साहपूर्वक 1,356 यूनिट रक्तदान कर समाजसेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। इस अवसर पर कालका विधायक शक्ति रानी शर्मा, पूर्व विधानसभा स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता, पुलिस महानिदेशक ओ.पी. सिंह और अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

You may also like

कंगना रनौत ने चिराग पासवान संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, कहा– ‘होता तो बच्चे होते! इंटरफेथ शादी पर बवाल: ट्रोलिंग से टूटी कनिका, वीडियो में छलका दर्द ,बोलीं—“असली सनातनी बनो” 44 की उम्र में दुल्हन बनेंगी अनुषा दांडेकर?, ‘Save the Date’ ने मचाया तहलका 40 की उम्र में सिंगल, प्यार में मिला धोखा, नहीं बनना चाहतीं मां, शक्ति मोहन का चौंकाने वाला फैसला सुरों की मलिका Asha Bhosle का निधन, 92 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा