हरिओम वाल्मीकि मर्डर केस में सीएम योगी का सख्त रुख, बोले- ‘पीड़ित परिवार के आंसू का हिसाब लिया जाएगा’

by Neha
हरिओम वाल्मीकि मर्डर केस में सीएम योगी का सख्त रुख, बोले- ‘पीड़ित परिवार के आंसू का हिसाब लिया जाएगा’

हरिओम वाल्मीकि मर्डर केस में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कड़ा रुख अपनाया। पीड़ित परिवार को न्याय, आवास और नौकरी का आश्वासन। अपराधियों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई।

हरिओम वाल्मीकि हत्या मामले में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कड़ा रुख अपनाया है। सीएम योगी ने मृतक के परिवार को न्याय दिलाने और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार के आंसू की हर बूंद का हिसाब लिया जाएगा और राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति बेहतर बनाने में कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

रायबरेली में चोरी के झूठे आरोप और भीड़ द्वारा पीट-पीटकर हत्या किए गए दलित हरिओम वाल्मीकि के परिवार से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में मुलाकात की। मृतक की पत्नी संगीता वाल्मीकि ने मुख्यमंत्री से न्याय और सुरक्षा की मांग की। उन्होंने सरकार की कार्रवाई से संतुष्टि जताई और कहा कि योगी ही दलितों की सही रक्षा कर सकते हैं।

सीएम योगी का परिवार को विशेष सहायता का वादा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बताया कि मृतक परिवार को मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत आवास दिया जाएगा। साथ ही, संगीता वाल्मीकि को स्थायी नौकरी देने का भी भरोसा दिया गया है। इसके अलावा परिवार को राज्य सरकार की सभी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। योगी सरकार ने कहा कि हत्या के 24 घंटे के भीतर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया था और अब उन्हें कड़ी सजा दिलाने के लिए न्यायालय में प्रभावी पैरवी की जाएगी।

also read: फ्री एलपीजी सिलेंडर योजना: दिवाली 2025 पर योगी सरकार का…

सीएम योगी ने जताई जीरो टॉलरेंस नीति

सीएम योगी ने स्पष्ट कहा कि दलितों, वंचितों और कमजोर वर्गों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। राज्य सरकार ऐसे अपराधों पर जीरो टॉलरेंस नीति अपनाएगी और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। हरिओम वाल्मीकि हत्या मामले में प्रदेश सरकार पूरी तत्परता से न्याय दिलाएगी और अपराधियों को सजा दिलाने में कोई कमी नहीं छोड़ेगी।

परिवार ने जताई संतुष्टि, सीएम योगी को धन्यवाद

मृतक हरिओम की पत्नी संगीता वाल्मीकि ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कार्रवाई और समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि योगी सरकार की कार्रवाई से परिवार को न्याय मिलने का विश्वास है और वे पूरी तरह संतुष्ट हैं।

You may also like

Hania Aamir अपने एक्स Asim Azhar के साथ डांस करती आईं नजर, सोशल मीडिया पर शादी की अफवाहें तेज प्यार के लिए परिवार के खिलाफ: निक्की ने खोला दिल रत्ना पाठक ने खोली यंग एक्ट्रेसेस की पोल, “क्यूट बनकर एंटरटेन करने की कोशिश…” “चुप हो जाओ!” बॉडीशेम करने वालों पर भड़कीं धुरंधर एक्ट्रेस आयशा खान प्रमोशन या रोमांस? गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला पर ट्रोल्स का हमला