Sunday, August 16, 2026

राजकोट में अरविंद केजरीवाल बोले- गुजरात में बनेगी जनता की सरकार, जो कहेंगे वही होगा काम

by Neha
राजकोट में अरविंद केजरीवाल बोले- गुजरात में बनेगी जनता की सरकार, जो कहेंगे वही होगा काम

राजकोट में अरविंद केजरीवाल ने कहा- गुजरात में अब जनता की सरकार बनेगी, किसानों पर दर्ज झूठे केस वापस होंगे, भाजपा और कांग्रेस की नीतियों पर कटाक्ष, आम आदमी पार्टी की जीत सुनिश्चित।

आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गुजरात के तीन दिवसीय दौरे के दौरान सोमवार (8 दिसंबर) को राजकोट में पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि अब गुजरात में डंडाराज और अत्याचार की राजनीति नहीं चलेगी और जनता की ही सरकार बनेगी। उनका कहना था कि जनता जो चाहेगी, वही काम होगा।

केजरीवाल ने पिछले नगर निगम चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि राजकोट के लोगों ने पिछली बार AAP पर 18% वोट दिया था। अब जनता का विश्वास और बढ़ चुका है और 30 साल से सत्ता में काबिज भाजपा को गुजरात से बाहर करने का समय आ गया है। उन्होंने कहा, “30 साल में सिंगापुर विकसित देश बन गया, जबकि भाजपा ने गुजरात का बेड़ा गर्क कर दिया। अब समय का चक्र घूम गया है और जनता की सरकार आएगी।”

केजरीवाल ने राजकोट के किसानों की समस्याओं का जिक्र करते हुए कहा कि हड़दड़ में 88 किसानों के बच्चों को गिरफ्तार किया गया, उन पर झूठे और कठोर आरोप लगाए गए। उन्होंने यह भी बताया कि गिरफ्तार किसानों में से 42 को जमानत मिल चुकी है और शेष 46 जल्द ही जेल से बाहर आएंगे। उन्होंने कहा कि यह किसान सिर्फ अपनी नहीं, बल्कि पूरे गुजरात के किसानों की लड़ाई लड़ रहे हैं।

also read:अरविंद केजरीवाल का बयान: गुजरात में ‘आप’ की सरकार बनते ही…

AAP प्रमुख ने भाजपा और कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले 30 सालों में गुजरात में शासन का अहंकार बना हुआ है। उन्होंने कहा, “भाजपा को लगता था कि इसे कोई हटा नहीं सकता। लेकिन जनता अब जाग चुकी है। दो साल में गुजरात के लोग भाजपा को खदेड़ देंगे। अब सरकार जनता की चलेगी, जनता जो कहेगी वही होगा।”

अरविंद केजरीवाल ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे घर-घर जाकर लोगों को जोड़ें और भाजपा के डर को दूर करें। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि AAP सरकार बनने पर सभी किसानों पर दर्ज झूठे केस वापस लिए जाएंगे। केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में उन्होंने हमेशा जनता के साथ खड़ा रहने का प्रयास किया है और गुजरात में भी यही नीति जारी रहेगी।

उन्होंने राजकोट के लोगों से वादा किया कि अगले नगर निगम चुनाव में राजकोट का मेयर आम आदमी पार्टी का होगा। उनके अनुसार, जनता का विश्वास अब और बढ़ गया है और पार्टी सभी लोगों को जोड़कर नए बदलाव की दिशा में आगे बढ़ेगी।

You may also like

‘KISS करनी पड़ेगी’, रेमो डिसूजा के सामने मजबूर हुईं शक्ति मोहन, राघव जुयाल संग रोमांस पर सालों बाद खुलासा ‘महंगे बैग और गाड़ियों से कोई सेलिब्रिटी नहीं बनता’ – हिना खान पर अर्शी खान का बड़ा हमला अभिषेक मल्हान बनवाएंगे असम का टूटा हनुमान मंदिर, 20 लाख रुपये से होगा पुनर्निर्माण शादी के 2 साल बाद मां बनने पर बोलीं सुरभि चंदना, मां बनने के लिए Egg Freezing… रेड कार्पेट पर सेल्फी के बहाने निकिता रावल को फैन ने किया जबरन Kiss, वायरल वीडियो ने मचाई सनसनी