Google Pixel 9a पर बंपर छूट! Pixel 10a लॉन्च से पहले 128GB मॉडल अब 39,999 रुपये और 256GB मॉडल 44,999 रुपये में उपलब्ध। जानें फीचर्स, कैमरा, बैटरी और सभी ऑफर्स।
Google अगले हफ्ते अपना नया मिड-रेंज स्मार्टफोन Pixel 10a लॉन्च करने वाला है। इसके पहले ही कंपनी ने मौजूदा Pixel 9a मॉडल की कीमतों में भारी कटौती कर दी है। अगर आप बजट में एक दमदार एंड्रॉयड स्मार्टफोन खरीदने का सोच रहे हैं, तो यह मौका आपके लिए बिल्कुल सही है।
Pixel 9a की नई कीमत और ऑफर्स
Pixel 9a के 128GB वेरिएंट की कीमत अब 39,999 रुपये और 256GB वेरिएंट 44,999 रुपये हो गई है। इससे पहले 128GB मॉडल की कीमत 49,999 रुपये और 256GB मॉडल की कीमत 54,999 रुपये थी। नई कीमतें Amazon, Flipkart और Croma सहित सभी बड़े रिटेल प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध हैं।
also read: Honor X80 में मिल सकती है 12,000mAh तक की बैटरी, कम कीमत…
Pixel 9a के प्रमुख फीचर्स
-
डिस्प्ले: 6.3 इंच का pOLED, 120Hz रिफ्रेश रेट
-
चिपसेट: Google Tensor G4
-
कैमरा: रियर में 48MP प्राइमरी + 13MP अल्ट्रा-वाइड, फ्रंट 13MP कैमरा
-
बैटरी: 5000mAh
Pixel 9a में गूगल का क्लीन एंड्रॉयड एक्सपीरियंस और स्मार्ट AI फीचर्स भी मिलते हैं, जो इसे रोजमर्रा के यूज के लिए बेहतरीन विकल्प बनाते हैं।
iPhone 17 पर भी मिल रही भारी छूट
क्रोमा पर iPhone 17 की असली कीमत 82,900 रुपये है, लेकिन एक्सचेंज और कैशबैक ऑफर्स के साथ इसे 50,000 रुपये से कम में खरीदा जा सकता है। इसमें ग्राहक 23,500 रुपये तक की एक्सचेंज छूट, 8,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस, और 2,000 रुपये का कैशबैक पा सकते हैं।