Google Maps में आया नया ‘Ask Maps’ फीचर, AI से मिलेंगे सवालों के स्मार्ट जवाब

Google Maps में आया नया ‘Ask Maps’ फीचर, AI से मिलेंगे सवालों के स्मार्ट जवाब

Google Maps में नया AI फीचर Ask Maps लॉन्च हुआ है। अब यूजर्स सीधे मैप्स से सवाल पूछकर लोकेशन, ट्रैवल और आसपास की सुविधाओं की जानकारी पा सकेंगे।

टेक कंपनी Google ने अपने लोकप्रिय नेविगेशन ऐप Google Maps में एक नया AI आधारित फीचर ‘Ask Maps’ जोड़ा है। इस फीचर के जरिए यूजर्स अब सीधे मैप्स से सवाल पूछ सकते हैं और उन्हें रियल-टाइम जानकारी के आधार पर जवाब मिलेंगे। कंपनी का कहना है कि यह अपडेट यात्रियों के लिए ट्रैवल प्लानिंग को पहले से ज्यादा आसान और स्मार्ट बना देगा।

ट्रैवल प्लानिंग होगी ज्यादा आसान

नया Ask Maps फीचर यूजर्स के सवालों को समझकर उन्हें उपयोगी सुझाव देता है। यह दुनिया भर की लोकेशन डेटा, यूजर रिव्यू और अन्य जानकारी को एनालाइज करके जवाब तैयार करता है। इसकी खास बात यह है कि यह सामान्य जानकारी देने के बजाय यूजर की पसंद और सर्च हिस्ट्री के आधार पर पर्सनलाइज्ड सुझाव भी दे सकता है।

यह फीचर फिलहाल भारत और अमेरिका में Android और iPhone यूजर्स के लिए जारी किया गया है। अभी यह केवल English भाषा में उपलब्ध है, लेकिन आने वाले समय में इसमें हिंदी समेत अन्य भाषाओं का सपोर्ट जोड़े जाने की संभावना है।

also read: WhatsApp Feature Update: WhatsApp में बड़ा बदलाव: अब…

ऐसे इस्तेमाल कर सकते हैं Ask Maps

इस फीचर को इस्तेमाल करना काफी आसान है। यूजर को ऐप के सर्च बार के नीचे दिखाई देने वाले Ask Maps बटन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद एक चैटबॉट जैसी विंडो खुल जाएगी, जहां आप अपने सवाल लिख सकते हैं।

उदाहरण के तौर पर अगर कोई यूजर पूछे कि आसपास ऐसी जगह बताओ जहां बिना लाइन में लगे फोन चार्ज किया जा सके, तो मैप्स लोकेशन के आधार पर उपयुक्त जगहों की जानकारी दिखा सकता है। इसी तरह यूजर्स किसी शहर में घूमने की जगहें, कैफे, रेस्टोरेंट या अन्य सुविधाओं के बारे में भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

जल्द आ सकता है डेस्कटॉप वर्जन

कंपनी के अनुसार आने वाले समय में इस फीचर को और बेहतर बनाया जाएगा। इसके साथ ही इसका डेस्कटॉप वर्जन भी जल्द जारी किया जा सकता है, ताकि कंप्यूटर यूजर्स भी AI के जरिए मैप्स से सवाल पूछ सकें।

यह नया फीचर Google Maps को केवल नेविगेशन ऐप ही नहीं बल्कि AI आधारित ट्रैवल असिस्टेंट बनाने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

Related posts

क्या स्मार्टफोन में RAM एक्सपैंशन फीचर ऑन रखना सही है? जानें फायदे और नुकसान

Realme Buds T500 Pro भारत में लॉन्च: कीमत ₹2,799, 56 घंटे बैटरी और 50dB ANC सपोर्ट

Oppo F33 5G भारत में लॉन्च: 7000mAh बैटरी, 120Hz AMOLED डिस्प्ले और दमदार फीचर्स के साथ कीमत हुई सामने