Monday, August 24, 2026

Gold Silver Price Today: पीएम मोदी की अपील के बाद सोने की कीमतों में हल्की गिरावट, जानें आज का गोल्ड-सिल्वर रेट

by Neha
Gold Silver Price Today: पीएम मोदी की अपील के बाद सोने की कीमतों में हल्की गिरावट, जानें आज का गोल्ड-सिल्वर रेट

Gold Silver Rate Today 11 May 2026: पीएम मोदी की सोने की खरीद पर की गई अपील के बाद आज भारत में सोने और चांदी की कीमतों में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। जानें लेटेस्ट रेट।

Gold Silver Price Today: 11 मई 2026 को भारत में सोने और चांदी की कीमतों में हल्की गिरावट देखने को मिली है। पिछले हफ्ते जहां बाजार में उतार-चढ़ाव रहा था, वहीं अब नए ट्रेडिंग वीक की शुरुआत सुस्त रही है।

दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई और अन्य प्रमुख शहरों में 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने के दामों में मामूली गिरावट दर्ज की गई है।

पीएम मोदी की अपील का असर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में हैदराबाद में एक कार्यक्रम के दौरान देशवासियों से सोने की अनावश्यक खरीद से बचने की अपील की थी।

उन्होंने कहा था कि विदेशी मुद्रा बचाने के लिए पेट्रोल-डीजल का समझदारी से उपयोग किया जाए, विदेश यात्राएं सीमित की जाएं और एक साल तक सोने की खरीदारी टाली जाए। इस अपील का असर बाजार में देखने को मिल रहा है, जहां निवेशकों की खरीदारी में कमी आई है।

also read: Gold-Silver Rate Today: सोने में नरमी, चांदी में लगातार…

आज के सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

दिल्ली: 24 कैरेट – ₹1,52,500 | 22 कैरेट – ₹1,39,800 (₹250 की गिरावट)
मुंबई: 24 कैरेट – ₹1,52,350 | 22 कैरेट – ₹1,39,650 (₹200 की गिरावट)
कोलकाता: 24 कैरेट – ₹1,52,350 | 22 कैरेट – ₹1,39,650 (₹200 की गिरावट)
चेन्नई: 24 कैरेट – ₹1,54,370 | 22 कैरेट – ₹1,41,500 (₹300 की गिरावट)
बेंगलुरु: 24 कैरेट – ₹1,52,350 | 22 कैरेट – ₹1,39,650 (₹200 की गिरावट)
हैदराबाद: 24 कैरेट – ₹1,52,350 | 22 कैरेट – ₹1,39,650 (₹200 की गिरावट)
अहमदाबाद: 24 कैरेट – ₹1,52,400 | 22 कैरेट – ₹1,39,700 (₹250 की गिरावट)
लखनऊ: 24 कैरेट – ₹1,52,500 | 22 कैरेट – ₹1,39,800 (₹250 की गिरावट)
जयपुर: 24 कैरेट – ₹1,52,500 | 22 कैरेट – ₹1,39,800 (₹250 की गिरावट)

चांदी की कीमत भी स्थिर से कमजोर

भारत में आज चांदी की औसत कीमत लगभग ₹2,74,900 प्रति किलोग्राम दर्ज की गई है। यह कल के मुकाबले लगभग ₹100 प्रति किलो कम है।

दिल्ली, मुंबई और कोलकाता जैसे शहरों में कीमतें ₹2,74,900 के आसपास बनी हुई हैं, जबकि चेन्नई और हैदराबाद में यह लगभग ₹2,80,000 पर स्थिर हैं।

क्यों गिर रहे हैं सोने-चांदी के दाम?

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, सोने की मांग में कमी आने से कीमतों पर दबाव बना है। पीएम मोदी की अपील के बाद आम लोगों की खरीदारी की रफ्तार धीमी हुई है। इसके अलावा, वैश्विक अनिश्चितताओं और संभावित नीतिगत बदलावों की आशंका से निवेशक सतर्क हो गए हैं, जिससे बाजार में मुनाफावसूली भी बढ़ी है।

You may also like

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम मोहसिन खान ने की सगाई, कौन हैं तमन्ना? मुंबई की पार्टियों पर आंचल खुराना के चौंकाने वाले दावे, बोलीं- ड्रग्स से लेकर पार्टनर स्वैपिंग तक होता है बिग बॉस 20 में नजर आ सकते हैं ये चर्चित सितारे जन्नत जुबैर, प्रणाली राठौड़, करण पटेल तक संभावित कंटेस्टेंट्स के नाम तलाक के बाद आर्थिक तंगी से जूझ रहीं चारु असोपा, बोलीं- बेटी की वजह से नहीं बोलती ट्रेन कांड में गलत फंसीं एक्ट्रेस अंतरा बनर्जी, 400 कॉल्स ने किया परेशान