Gold Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज हुई है। शादी सीजन से पहले निवेशकों के लिए खरीदारी का अच्छा मौका है। जानिए आज के ताजा गोल्ड और सिल्वर रेट।
Gold Price Today: 23 अप्रैल को घरेलू फ्यूचर मार्केट में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर गोल्ड और सिल्वर दोनों ही लाल निशान में कारोबार करते नजर आए, जिससे निवेशकों के लिए खरीदारी का अवसर बन गया है।
MCX पर 5 जून 2026 एक्सपायरी वाला सोना वायदा लगभग 540 रुपये की गिरावट के साथ ट्रेड करता दिखा। सोना 1,52,051 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला, जबकि पिछले कारोबारी सत्र में यह 1,52,657 रुपये पर बंद हुआ था। शुरुआती कारोबार में सोना 1,53,200 रुपये के उच्च स्तर तक भी पहुंचा, लेकिन बाद में इसमें गिरावट देखी गई।
सुबह करीब 9:50 बजे सोना 0.36% की गिरावट के साथ 1,52,115 रुपये के आसपास ट्रेड कर रहा था।
चांदी में बड़ी गिरावट, 3,800 रुपये टूटी कीमत
चांदी की कीमतों में भी तेज गिरावट देखने को मिली। MCX पर 5 मई 2026 एक्सपायरी वाली चांदी लगभग 1.55% या करीब 3,850 रुपये टूटकर कारोबार कर रही थी। चांदी ने दिन की शुरुआत 2,42,501 रुपये पर की थी, जबकि इसका उच्च स्तर 2,44,730 रुपये दर्ज किया गया।
also read: RBI का नया ई-मैंडेट नियम: अब बिना जानकारी पैसे नहीं…
प्रमुख शहरों में चांदी के दाम
दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में चांदी लगभग 2,600 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास बिक रही है, जबकि 100 ग्राम चांदी का भाव 26,000 रुपये है। चेन्नई में चांदी की कीमत थोड़ी अधिक यानी 2,700 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।
देश के प्रमुख शहरों में सोने के ताजा रेट
- दिल्ली: 24 कैरेट ₹1,53,700 | 22 कैरेट ₹1,40,900
- मुंबई: 24 कैरेट ₹1,53,550 | 22 कैरेट ₹1,40,750
- चेन्नई: 24 कैरेट ₹1,55,450 | 22 कैरेट ₹1,42,490
- कोलकाता: 24 कैरेट ₹1,53,550 | 22 कैरेट ₹1,40,750
- अहमदाबाद: 24 कैरेट ₹1,53,600 | 22 कैरेट ₹1,40,800
- लखनऊ: 24 कैरेट ₹1,53,700 | 22 कैरेट ₹1,40,900
- पटना: 24 कैरेट ₹1,53,600 | 22 कैरेट ₹1,40,800
- हैदराबाद: 24 कैरेट ₹1,53,550 | 22 कैरेट ₹1,40,750
निवेशकों के लिए मौका
शादी सीजन से पहले सोने-चांदी की कीमतों में आई यह गिरावट निवेशकों और खरीदारों के लिए एक अच्छा अवसर माना जा रहा है। बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, आने वाले दिनों में कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है।