गौरव खन्ना ने ‘Celebrity MasterChef’ का खिताब जीता, साथ ही ट्रॉफी और मिले 20 लाख रुपये मिले

by editor
गौरव खन्ना ने ‘Celebrity MasterChef’ का खिताब जीता, साथ ही ट्रॉफी और मिले 20 लाख रुपये मिले

अभिनेता गौरव खन्ना, सोनी टीवी के Celebrity MasterChef‘ के विजेता बन गए हैं। गौरव ने अनुपमा जैसे नंबर वन शो को अलविदा कहकर ‘Celebrity MasterChef’ में हिस्सा लिया था।

अभिनेता गौरव खन्ना ने सोनी टीवी के कुकिंग रियलिटी शो ‘Celebrity MasterChef’ का टाइटल अपने नाम कर लिया, जिसमें उन्होंने निक्की तंबोली और तेजस्वी प्रकाश को हराया। गौरव ने इस शो में एंट्री के समय खाना बनाना बिलकुल नहीं सीखा था, लेकिन अपनी मेहनत और लगन से उन्होंने यह शो जीत लिया। जब विनर का नाम घोषित हुआ, तो ‘Celebrity MasterChef’ के जज रणवीर बरार, विकास खन्ना, संजीव कपूर और फराह खान ने गौरव को चमचमाती ट्रॉफी, गोल्डन एप्रन और 20 लाख रुपये का चेक प्रदान किया।

‘Celebrity MasterChef’ ने महज 4 महीनों में गौरव खन्ना को एक अभिनेता से बेहतर ‘शेफ’ बना दिया। हालांकि, शो की शुरुआत में गौरव का प्रदर्शन खास नहीं था और जजों ने उनकी पहली डिश को चखने से भी मना कर दिया था। लेकिन गौरव ने हार नहीं मानी। ग्रैंड फिनाले में उनका मुकाबला तेजस्वी प्रकाश और निक्की तंबोली से था, जो शुरुआत से ही जजों को प्रभावित कर चुके थे। निक्की को तो फराह खान ने ‘ठेचा क्वीन’ का टाइटल भी दिया था। हालांकि, आखिरी राउंड में गौरव खन्ना ने बाजी मारी और दोनों को पछाड़ते हुए ‘Celebrity MasterChef’ की ट्रॉफी अपने नाम कर ली।

हुसैन ने दिया समर्थन
‘Celebrity MasterChef’ के फाइनल मुकाबले में सभी फाइनलिस्ट के परिवार के सदस्य को बुलाया गया था, लेकिन गौरव खन्ना के दोस्त हुसैन कुवाजेरवाला इस शो में शामिल हुए थे। अंतिम कुकिंग चैलेंज में गौरव ने एक साउथ इंडियन डिश जजों के सामने पेश की, जिसने उन्हें इस शो का विजेता बना दिया।

निक्की से हुई थी अनबन
‘Celebrity MasterChef’ के दौरान गौरव खन्ना ने कई सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट्स, जैसे फैसल शेख, राजीव अदातिया और दीपिका कक्कड़ के साथ दोस्ती की। लेकिन निक्की तंबोली के साथ उनकी कभी नहीं बनी। दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते थे, और एक बार तो निक्की ने गौरव की वजह से शूटिंग भी रोक दी थी।

You may also like

तान्या मित्तल का गोल्ड iPhone और ‘राम’ कैप्शन… भक्ति या कोई बड़ा संकेत? 5 साल के रिश्ते पर लगी मुहर! करण ने दिल के पास बनवाया तेजस्वी का टैटू ‘वो मेरे भाई जैसा है’ — रजत संग नाम जुड़ने पर भड़कीं चाहत पांडे एल्विश यादव के ‘जस्टिन बीबर’ गाने पर बवाल, रैपर रागा ने लगाया लिरिक्स चोरी का आरोप क्या अदा खान के साथ हुआ था धर्म के नाम पर भेदभाव? एक्ट्रेस का बड़ा खुलासा!