Tuesday, September 22, 2026

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री Arvind Kejriwal ने पत्नी के साथ माता वैष्णो देवी  के दर्शन किए 

by editor
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री Arvind Kejriwal ने पत्नी के साथ माता वैष्णो देवी  के दर्शन किए 

सोमवार को दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक Arvind Kejriwal ने माता वैष्णो देवी के दरबार में पहुंचे। इस दौरान उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल भी उनके साथ थीं।

Arvind Kejriwal ने माता वैष्णो देवी के दर्शन के बाद की तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कीं। पति सुनीता केजरीवाल के साथ तस्वीरें शेयर करते हुए केजरीवाल ने पोस्ट में लिखा, “आज अपनी धर्मपत्नी के साथ माता वैष्णो देवी के दरबार में पहुंचा, दर्शन किए और सभी देशवासियों के मंगल की कामना की।” उन्होंने लिखा, “माता रानी सबका भला करें और आशीर्वाद दें।” जय माता दी।”

इसके पहले, अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर एक और पोस्ट में लिखा, “चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है।” आप और आपका परिवार सुखी और प्रसन्न रहें। अपनी पत्नी के साथ माता वैष्णो देवी का दर्शन करने जा रहा हूँ।”

बता दें कि दिल्ली आबकारी नीति मामले में तिहाड़ जेल से जमानत पर छूटने के बाद अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर जाकर दर्शन किए थे। अब उन्होंने कटरा पहुंचकर माता वैष्णो देवी के दर्शन किए।

You may also like

Leave a Comment

‘म्यूट बटन’ वाली बात पर भड़कीं रीति, काजी तौकीर से जमकर हुआ पंगा ‘पटक कर फेंक दूंगा…’, अरिशफा खान से भिड़े स्काउट, कैप्टंसी टास्क में मचा बवाल आसिफ खान पर भड़कीं उदिति सिंह, बोलीं- ‘मुझे टच-वच पसंद नहीं’ तलाक की खबरों के बीच आकांक्षा चमोला ने गौरव खन्ना को किया अनफॉलो, हटाईं कपल की तस्वीरें पितृसत्ता पर भड़कीं फातिमा सना शेख, ‘पितृसत्ता सिर्फ पुरुषों की गलती नहीं’