T20 World Cup 2026 में पहली बार 12 टीमें लेंगी हिस्सा, फाइनल मुकाबला इस स्टेडियम में खेला जाएगा।

by editor
T20 World Cup 2026 में पहली बार 12 टीमें लेंगी हिस्सा, फाइनल मुकाबला इस स्टेडियम में खेला जाएगा।

12 टीमें, 24 दिन और 33 मुकाबले… यही है ICC महिला T20 World Cup 2026 का प्रस्तावित शेड्यूल। हालांकि पूरा कार्यक्रम अभी घोषित नहीं हुआ है, लेकिन यह तय है कि टूर्नामेंट में 12 टीमों के बीच 33 मैच खेले जाएंगे। साथ ही फाइनल मैच कहां होगा, इसका वेन्यू भी पहले से तय कर लिया गया है।

महिला T20 World Cup 2026 की मेज़बानी इंग्लैंड करेगा, जहां यह टूर्नामेंट 12 जून से शुरू होकर 5 जुलाई तक चलेगा। पहली बार प्रतियोगिता में 12 टीमें हिस्सा लेंगी—इनमें से 8 टीमें सीधे क्वालिफाई करेंगी, जबकि बाकी 4 टीमें क्वालिफायर मुकाबलों के ज़रिए वर्ल्ड कप में जगह बनाएंगी। कुल 24 दिनों तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में कुल 33 मैच खेले जाएंगे।

महिला T20 World Cup 2026 का फॉर्मेट इस तरह होगा कि 12 टीमों को दो ग्रुप्स में बांटा जाएगा, प्रत्येक ग्रुप में 6-6 टीमें होंगी। ग्रुप स्टेज के मैचों के बाद नॉकआउट राउंड होगा, जिसके अंत में फाइनलिस्ट का चयन किया जाएगा।

इन टीमों ने किया क्वालिफाई
T20 World Cup 2026 में खेलने वाली 12 टीमों में से 8 टीमों ने डायरेक्ट क्वालिफिकेशन प्राप्त कर लिया है। इन 8 टीमों में मेज़बान इंग्लैंड के अलावा ऑस्ट्रेलिया, भारत, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज, पाकिस्तान और श्रीलंका शामिल हैं। बाकी 4 टीमों का चयन इस साल होने वाले क्वालिफायर मुकाबलों के बाद होगा।

2026 में डिफेंडिंग चैंपियन के तौर पर उतरेगी न्यूजीलैंड
T20 World Cup 2026 में न्यूजीलैंड की महिला क्रिकेट टीम डिफेंडिंग चैंपियन के रूप में मैदान पर उतरेगी, क्योंकि उसने 2024 में यूएई में हुए पिछले टूर्नामेंट में दक्षिण अफ्रीका को हराकर खिताब जीता था।

महिला T20 वर्ल्ड कप को लेकर ICC का अहम बयान
ICC के चेयरमैन जय शाह ने इंग्लैंड में होने वाले महिला T20 World Cup 2026 को “चेंजिंग मूमेंट” करार दिया है, क्योंकि पहली बार 12 टीमें इसमें हिस्सा लेंगी। ICC ने यह भी बताया कि टूर्नामेंट का पूरा शेड्यूल जल्द ही घोषित किया जाएगा।

 

 

You may also like

‘पत्नी वर्जिन चाहिए’: नीना गुप्ता ने खोली समाज की पोल वैलेंटाइन पर किसका हाथ थामे दिखीं अवनीत कौर? डिलीट पोस्ट ने खोला राज! Hania Aamir अपने एक्स Asim Azhar के साथ डांस करती आईं नजर, सोशल मीडिया पर शादी की अफवाहें तेज प्यार के लिए परिवार के खिलाफ: निक्की ने खोला दिल रत्ना पाठक ने खोली यंग एक्ट्रेसेस की पोल, “क्यूट बनकर एंटरटेन करने की कोशिश…”