Healthy Diet Tips: दही को भारतीय भोजन का एक अहम हिस्सा माना जाता है, खासकर गर्मियों में इसका सेवन अधिक किया जाता है क्योंकि यह शरीर को ठंडक देने के साथ पाचन को बेहतर बनाने में मदद करता है। लेकिन कुछ खाद्य पदार्थ ऐसे हैं जिन्हें दही के साथ खाना स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है।
खट्टे फलों के साथ दही से बचें
दही के साथ संतरा, मौसंबी जैसे खट्टे फल खाना पेट में एसिडिटी बढ़ा सकता है। इससे गैस, अपच और पेट दर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
अनाज के साथ कॉम्बिनेशन भारी पड़ सकता है
दही को भारी अनाज के साथ खाने से पाचन प्रक्रिया धीमी हो सकती है। इससे शरीर को पोषक तत्वों को ठीक से अवशोषित करने में परेशानी होती है और सुस्ती महसूस हो सकती है।
also read: Pregnancy Care in Summer: तेज गर्मी में प्रेग्नेंट…
अचार और दही का मेल नुकसानदायक
अचार में मौजूद अधिक नमक और मसाले तथा दही की अलग तासीर पेट पर असर डाल सकती है। इससे पेट में जलन, गैस और अपच की समस्या बढ़ सकती है।
दूध और दही एक साथ न लें
दूध और दही दोनों डेयरी उत्पाद हैं लेकिन उनकी प्रकृति अलग होती है। इन्हें साथ लेने से पाचन तंत्र पर असर पड़ सकता है और पेट भारी महसूस हो सकता है।
प्याज और दही का कॉम्बिनेशन
कुछ लोगों के लिए दही और प्याज का साथ सेवन एलर्जी, एसिडिटी और पेट की परेशानी का कारण बन सकता है।
अंडे के साथ दही भी हो सकता है भारी
दही और अंडे का एक साथ सेवन कुछ लोगों में पाचन संबंधी समस्याएं और पेट में भारीपन पैदा कर सकता है।
सावधानी जरूरी
हालांकि हर व्यक्ति का शरीर अलग तरीके से प्रतिक्रिया देता है, लेकिन अगर इन फूड कॉम्बिनेशन के बाद बार-बार परेशानी होती है, तो इन्हें एक साथ खाने से बचना ही बेहतर है।