दुनियाभर में हंतावायरस को लेकर चिंता बढ़ती जा रही है और लोगों के मन में सवाल है कि क्या यह वायरस भी कोविड-19 की तरह तेजी से फैल सकता है। इसी को लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने स्थिति स्पष्ट की है।
क्या हंतावायरस कोविड जैसा फैलता है?
WHO की महामारी प्रबंधन निदेशक डॉ. मारिया वान केरखोव के अनुसार हंतावायरस का फैलाव कोविड या फ्लू वायरस से पूरी तरह अलग है। उन्होंने कहा कि यह वायरस इंसान से इंसान में आसानी से नहीं फैलता और इसका ट्रांसमिशन बेहद सीमित परिस्थितियों में ही देखा गया है।
संक्रमण का तरीका क्या है?
हंतावायरस मुख्य रूप से संक्रमित चूहों और अन्य कृंतकों से फैलता है। यह इंसानों में तब प्रवेश करता है जब वे संक्रमित चूहों के मूत्र, लार या मल के संपर्क में आते हैं। WHO प्रमुख टेड्रोस अदनोम घेब्रेयसस के अनुसार यह वायरस गंभीर बीमारी का कारण बन सकता है, लेकिन इसका मानव-से-मानव प्रसार बेहद सीमित है।
LIVE | Media briefing on #hantavirus hosted by @DrTedros https://t.co/L05hbk1IKR
— World Health Organization (WHO) (@WHO) May 7, 2026
पहले भी सामने आए मामले
WHO अधिकारियों ने बताया कि 2018-19 में अर्जेंटीना में भी ऐसे मामले सामने आए थे, जहां संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से कुछ लोग प्रभावित हुए थे। हालांकि, उचित आइसोलेशन और निगरानी से संक्रमण को नियंत्रित किया गया था।
also read: Rice Weight Gain: चावल खाने से बढ़ता है वजन या नहीं?…
मौजूदा स्थिति क्या है?
फिलहाल एक जहाज पर लगभग 150 यात्रियों और क्रू सदस्यों की निगरानी की जा रही है, जो 23 देशों से जुड़े हैं। कई देशों में संपर्क में आए लोगों की जांच जारी है, लेकिन अधिकांश लोग बिना लक्षण के हैं।
WHO की सलाह
WHO ने कहा है कि स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है और घबराने की जरूरत नहीं है। समय पर पहचान, आइसोलेशन और निगरानी से संक्रमण को फैलने से रोका जा सकता है।