Sunday, April 19, 2026

CM Bhajan की अध्यक्षता में सहकारिता विभाग की स्टेट अपेक्स कमेटी की प्रथम बैठक

by editor
CM Bhajan की अध्यक्षता में सहकारिता विभाग की स्टेट अपेक्स कमेटी की प्रथम बैठक

 CM Bhajan ने कहा कि हमारी सरकार का संकल्प है कि जरूरतमंद व्यक्ति सरकार की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित हो सके। इस संकल्प को गति देने में सहकारिता महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। सहकार से समृद्धि की भावना के साथ राज्य सरकार प्रदेश के सभी गांवों को समृद्ध एवं खुशहाल बनाने के लिए काम कर रही है।

CM Bhajan गुरूवार को मुख्यमंत्री निवास पर मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में गठित सहकारिता विभाग की स्टेट अपेक्स कमेटी की प्रथम बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में सहकारिता के माध्यम से देश के सभी वर्ग सशक्त हो रहे हैं। संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा वर्ष 2025 को अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष घोषित किया गया है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इसी के तहत ज्यादा से ज्यादा लोगों को सहकारिता से जोड़ने के लिए विभाग द्वारा जन जागरूकता अभियान, सहकार मेले, सदस्यता अभियान और कार्यशालाओं सहित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाए। उन्होंने कहा कि सहकारिता के साथ ही कृषि, राजस्व, पंचायती राज, ग्रामीण विकास एवं पशुपालन जैसे ग्रामीण क्षेत्र से जुड़े समस्त विभाग भी इन कार्यक्रमों में अपना सक्रिय योगदान दें।

CM Bhajan ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा वर्तमान परिप्रेक्ष्य में सहकारिता अधिनियम को और प्रासंगिक बनाने के लिए नया सहकारी कोड तैयार किया जा रहा है। यह कोड सहकारी समितियों के आधुनिकीकरण की दिशा में व्यापक सुधार लाएगा। उन्होंने कहा कि सहकारी संस्थाओं में सदस्यों की संख्या बढ़ाई जाए, साथ ही सहकारी संस्थाओं का कम्प्यूटरीकरण करते हुए प्रक्रिया को अधिक से अधिक पारदर्शी बनाया जाए। पैक्स के कंप्यूटरीकरण का कार्य भी नियत समयावधि तक पूर्ण किया जाए।

CM Bhajan ने कहा कि बजट में घोषित नवीन गोदामों का निर्माण गुणवत्तापूर्ण और नियत समय अवधि में पूर्ण किया जाए, ताकि इसका अधिकतम उपयोग सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कहा कि गोदामों की छतों पर सोलर पैनल लगाए जाएं तथा फसलों की स्टोरेज के संबंध में कैलेण्डर भी जारी किया जाए। उन्होंने कहा कि सहकारिता विभाग एवं राजीविका को आपसी समन्वय बनाते हुए काम करें, जिससे सहकारी बैंक भी मजबूत होंगे तथा महिलाओं को आर्थिक संबल भी मिलेगा। उन्होंने सहकारी संस्थाओं द्वारा बने उत्पादों की ब्रांडिंग करने के अधिकारियों को निर्देश दिए, जिससे समितियों की आय में बढ़ोतरी हो सके।

बैठक में प्रमुख शासन सचिव सहकारिता श्रीमती मंजू राजपाल ने प्रस्तुतिकरण के माध्यम से अन्तर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के तहत की जा रही विभागीय गतिविधियों की कार्य योजना की जानकारी दी। इस दौरान सहकारिता विभाग की गतिविधियों के संबंध में लघु फिल्म प्रदर्शित की गई। इस दौरान मुख्यमंत्री को सहकारिता राज्य मंत्री ने ‘अन्तर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025’ का मोमेन्टो एवं विभागीय अधिकारियों ने सहकारिता से बने विभिन्न उत्पाद भी भेंट किए।

बैठक में कृषि मंत्री श्री किरोड़ी लाल मीणा, पशुपालन एवं डेयरी मंत्री श्री जोराराम कुमावत, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री सुमित गोदारा, सहकारिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री गौतम कुमार दक, नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री झाबर सिंह खर्रा, सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

You may also like

कंगना रनौत ने चिराग पासवान संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, कहा– ‘होता तो बच्चे होते! इंटरफेथ शादी पर बवाल: ट्रोलिंग से टूटी कनिका, वीडियो में छलका दर्द ,बोलीं—“असली सनातनी बनो” 44 की उम्र में दुल्हन बनेंगी अनुषा दांडेकर?, ‘Save the Date’ ने मचाया तहलका 40 की उम्र में सिंगल, प्यार में मिला धोखा, नहीं बनना चाहतीं मां, शक्ति मोहन का चौंकाने वाला फैसला सुरों की मलिका Asha Bhosle का निधन, 92 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा