Saturday, April 18, 2026

England vs Ireland T20: डबलिन में रोमांचक मुकाबला, इंग्लैंड पहली बार टी20 सीरीज जीतने को तैयार

by Neha
England vs Ireland T20: डबलिन में रोमांचक मुकाबला, इंग्लैंड पहली बार टी20 सीरीज जीतने को तैयार

England vs Ireland T20: इंग्लैंड और आयरलैंड के बीच डबलिन में आज दूसरा टी20 मुकाबला। इंग्लैंड पहली बार आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज जीतने के इरादे से मैदान में उतरेगा। टीम और मौसम की पूरी जानकारी यहां पढ़ें।

England vs Ireland T20: डबलिन के द विलेज ग्राउंड में आज इंग्लैंड और आयरलैंड के बीच दूसरा टी20 मैच खेला जाएगा। इंग्लैंड टीम इस मुकाबले में जीत दर्ज कर पहली बार आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज जीतने के इरादे से मैदान में उतरेगी। तीन मैचों की सीरीज में इंग्लैंड ने पहले मैच को चार विकेट से जीतकर 1-0 की बढ़त हासिल की है। अब अगर इंग्लैंड एक और मैच जीतता है तो वह पहली बार आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज पर कब्जा कर लेगा।

इंग्लैंड की बल्लेबाजी में जोस बटलर और फिलिप साल्ट पर खास उम्मीदें हैं, जबकि आदिल राशिद और जेमी ओवरटन अपनी गेंदबाजी से मैच का रुख बदल सकते हैं। दूसरी ओर, आयरलैंड की टीम को रॉस अडायर और हैरी टेक्टर से बल्लेबाजी में योगदान की उम्मीद है। गेंदबाजी विभाग में क्रेग यंग और मैथ्यू हम्फ्रेस अहम भूमिका निभा सकते हैं।

also read: एशिया कप 2025: भारत-पाकिस्तान का अगला मैच कब और कहां…

डबलिन की पिच पर तेज गेंदबाजों को अच्छा समर्थन मिलता है और टॉस जीतने वाली टीम पहले फील्डिंग करना पसंद करती है। मौसम की बात करें तो इस दिन अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जबकि न्यूनतम 10 डिग्री तक जा सकता है, साथ ही बारिश की भी संभावना है।

टीमें इस प्रकार हैं

आयरलैंड: पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), रॉस अडायर, हैरी टेक्टर, लोर्कन टकर (विकेटकीपर), जॉर्ज डॉकरेल, कर्टिस कैंपर, गैरेथ डेलानी, बैरी मैकार्थी, ग्राहम ह्यूम, मैथ्यू हम्फ्रेस, क्रेग यंग, बेंजामिन व्हाइट, जॉर्डन नील, बेंजामिन कैलिट्ज़।

इंग्लैंड: फिलिप साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), जैकब बेथेल (कप्तान), रेहान अहमद, सैम करन, टॉम बैंटन, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, लियाम डॉसन, आदिल राशिद, ल्यूक वुड, स्कॉट करी, जॉर्डन कॉक्स, टॉम हार्टले, सोनी बेकर।

इस मुकाबले में क्रिकेट प्रेमियों को शानदार मुकाबले की उम्मीद है, जहां इंग्लैंड अपनी बढ़त को मजबूत करना चाहेगा और आयरलैंड सीरीज में वापसी की कोशिश करेगा।

You may also like

कंगना रनौत ने चिराग पासवान संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, कहा– ‘होता तो बच्चे होते! इंटरफेथ शादी पर बवाल: ट्रोलिंग से टूटी कनिका, वीडियो में छलका दर्द ,बोलीं—“असली सनातनी बनो” 44 की उम्र में दुल्हन बनेंगी अनुषा दांडेकर?, ‘Save the Date’ ने मचाया तहलका 40 की उम्र में सिंगल, प्यार में मिला धोखा, नहीं बनना चाहतीं मां, शक्ति मोहन का चौंकाने वाला फैसला सुरों की मलिका Asha Bhosle का निधन, 92 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा