इंग्लैंड के पेसर Chris Woakes ओवल टेस्ट से हुए बाहर, सामने आई ये बड़ी वजह

इंग्लैंड के पेसर Chris Woakes ओवल टेस्ट से हुए बाहर, सामने आई ये बड़ी वजह

इंग्लैंड के अनुभवी तेज गेंदबाज Chris Woakes ओवल टेस्ट से बाहर हो गए हैं। टेस्ट के पहले ही दिन फील्डिंग करते समय उन्हें चोट लग गई थी, जो इतनी गंभीर निकली कि मेडिकल टीम ने उन्हें मैच के लिए अनफिट घोषित कर दिया। अब वोक्स बाकी मुकाबले में हिस्सा नहीं ले सकेंगे।

इंग्लैंड को बड़ा झटका
Chris Woakes की गैरहाजिरी इंग्लैंड के लिए एक बड़ा नुकसान है, खासकर इसलिए क्योंकि टीम पहले ही सिर्फ चार गेंदबाजों के साथ मैदान में उतरी थी, और अब उनकी चोट से विकल्प तीन ही रह गए हैं। खास बात ये है कि वोक्स ओवल की पिच पर प्रभावी नजर आ रहे थे और केएल राहुल का विकेट भी ले चुके थे। अब गेंदबाजी में उनकी कमी इंग्लैंड को जरूर खलेगी। हालांकि ज़रूरत पड़ने पर वोक्स बल्लेबाजी कर सकते हैं, जैसा कि ऋषभ पंत ने मैनचेस्टर टेस्ट में किया था।

Chris Woakes के लिए खराब रहा यह सीरीज
इस सीरीज में वोक्स का प्रदर्शन अपेक्षा के अनुरूप नहीं रहा। जहाँ पहले उनकी स्विंग गेंदबाज़ी से बल्लेबाजों को काफी मुश्किल होती थी, इस बार वह 11 विकेट ही निकाल पाए और उनका गेंदबाज़ी औसत भी 50 के पार चला गया। बल्लेबाजी में भी वह कुछ खास नहीं कर सके। और अब चोट ने उनके टेस्ट अभियान को और भी निराशाजनक बना दिया है।

Related posts

IPL इतिहास में केएल राहुल का रिकॉर्ड: तीन अलग-अलग टीमों के लिए 1,000+ रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज

IPL 2028 में बड़ा बदलाव, अब 74 नहीं खेले जाएंगे 94 मैच, फैंस को मिलेगा ज्यादा रोमांच

टीम इंडिया टी20 कप्तानी में बड़ा बदलाव? सूर्यकुमार यादव की जगह श्रेयस अय्यर को मिल सकती है कमान