Saturday, August 15, 2026

सांप के जहर मामले में यूट्यूबर एल्विश यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत – केस खारिज, परिवार में खुशी का माहौल

by Neha
सांप के जहर मामले में यूट्यूबर एल्विश यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत - केस खारिज, परिवार में खुशी का माहौल

पॉपुलर यूट्यूबर एल्विश यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली। 2023 के सांप जहर मामले में FIR रद्द, एल्विश ने फैंस के लिए शेयर किया खुशी भरा वीडियो।

पॉपुलर यूट्यूबर एल्विश यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। 2023 में दर्ज इस मामले में आरोप था कि एल्विश यादव ने नोएडा की एक रेव पार्टी में सांप के जहर का इस्तेमाल नशे के रूप में किया था। इस एफआईआर की जांच यूपी पुलिस द्वारा की जा रही थी और उन्हें 17 मार्च 2024 को गिरफ्तार किया गया था। अब सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में उनका पक्ष मानते हुए FIR रद्द कर दिया है और यूट्यूबर को कानूनी राहत दी है। इस फैसले के बाद उनके घर-परिवार और फैंस में खुशी का माहौल है।

also read: शादी के 10 साल बाद दिव्यांका त्रिपाठी ने किया प्रेग्नेंसी…

एल्विश यादव ने जताई खुशी और शेयर किया वीडियो

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद एल्विश यादव ने सोशल मीडिया पर एक भावुक वीडियो साझा किया। वीडियो में उन्होंने कहा कि आज बहुत खुशी का दिन है क्योंकि सुप्रीम कोर्ट ने उनका सांप वाला केस खारिज कर दिया है। उन्होंने न्यायपालिका पर भरोसा जताते हुए कहा कि जिसने कुछ किया उसे सजा मिलेगी और जिसने कुछ नहीं किया वह बच जाएगा। एल्विश ने बताया कि नवंबर 2023 से उनके ऊपर यह मामला दर्ज था और उन्होंने हमेशा कहा कि उन्होंने कुछ गलत नहीं किया।

एल्विश ने वीडियो में यह भी बताया कि इस दौरान उन्हें और उनके परिवार को मीडिया और जनता के द्वारा बहुत हैरेसमेंट झेलना पड़ा। उन्होंने कहा कि जो कुछ भी सहा गया उसकी भरपाई नहीं हो सकती और सवाल किया कि क्या कोई उनके पास आकर सॉरी बोलेगा। इसके बावजूद, उन्होंने फैंस और समर्थकों का धन्यवाद किया और कहा कि उनका प्यार और परिवार का साथ उन्हें इस कठिन समय से लड़ने की ताकत देता है।

कानूनी राहत और सुप्रीम कोर्ट के फैसले का असर

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद FIR रद्द हो गई है और इससे एल्विश यादव को कानूनी राहत मिली है। उनकी गिरफ्तारी अब वैध नहीं मानी जाएगी और भविष्य में कानूनी परेशानियों से बचाव होगा। इस फैसले से एल्विश यादव अपने करियर और कंटेंट पर ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। फैंस और परिवार ने इस खबर का स्वागत किया और खुशी जताई।

एल्विश यादव ने फैंस को आश्वासन दिया कि वह भविष्य में भी अपना काम पहले की तरह जारी रखेंगे और इस मुश्किल समय के बावजूद उनका कमबैक शानदार होगा।

You may also like

‘KISS करनी पड़ेगी’, रेमो डिसूजा के सामने मजबूर हुईं शक्ति मोहन, राघव जुयाल संग रोमांस पर सालों बाद खुलासा ‘महंगे बैग और गाड़ियों से कोई सेलिब्रिटी नहीं बनता’ – हिना खान पर अर्शी खान का बड़ा हमला अभिषेक मल्हान बनवाएंगे असम का टूटा हनुमान मंदिर, 20 लाख रुपये से होगा पुनर्निर्माण शादी के 2 साल बाद मां बनने पर बोलीं सुरभि चंदना, मां बनने के लिए Egg Freezing… रेड कार्पेट पर सेल्फी के बहाने निकिता रावल को फैन ने किया जबरन Kiss, वायरल वीडियो ने मचाई सनसनी