Ear Infection Symptoms: कान की समस्या के शुरुआती संकेत, जिन्हें इग्नोर करना हो सकता है खतरनाक

Ear Infection Symptoms: कान की समस्या के शुरुआती संकेत, जिन्हें इग्नोर करना हो सकता है खतरनाक

Ear Infection Symptoms: कान में दर्द, घंटी बजना या सुनने की क्षमता कम होना जैसे लक्षण नजरअंदाज न करें। जानें कारण, उपचार और बच्चों व बड़ों के लिए सावधानियां, ताकि गंभीर समस्या से बचा जा सके।

Ear Infection Symptoms: कान की परेशानी को अक्सर लोग हल्के में ले लेते हैं, लेकिन शुरुआती लक्षणों को नजरअंदाज करना गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकता है। कान केवल सुनने का काम नहीं करते, बल्कि शरीर के संतुलन, मस्तिष्क की कार्यक्षमता और समग्र स्वास्थ्य से भी जुड़े होते हैं। इसलिए समय रहते लक्षणों को पहचानना और सही इलाज कराना बेहद जरूरी है।

कान की समस्या को इग्नोर क्यों न करें

डॉ. दीप्ति सिन्हा के अनुसार, कान में लगातार दर्द, भारीपन या बंद होने जैसा एहसास गंभीर संकेत हो सकते हैं। कान में हल्का लेकिन लगातार दर्द, मैल जमना, फंगल या बैक्टीरियल संक्रमण, मिडिल ईयर इंफेक्शन या यूस्टेशियन ट्यूब की समस्या के कारण भी हो सकता है। डायबिटीज वाले लोगों में कान का संक्रमण अधिक खतरनाक हो सकता है और मैलिग्नेंट ओटिटिस एक्सटर्ना जैसी गंभीर बीमारियों का जोखिम बढ़ जाता है, जो हड्डियों तक फैल सकती हैं।

also read: लेमन कॉफी और वजन घटाने का सच: क्या नींबू डालकर कॉफी पीना…

सुनने की क्षमता में कमी

यदि आपको बार-बार लोगों से बात दोहराने के लिए कहना पड़ता है, टीवी की आवाज़ बढ़ानी पड़ती है या शोर वाली जगह पर बातचीत समझने में मुश्किल होती है, तो यह सुनने की क्षमता घटने का संकेत हो सकता है। बुजुर्गों को हर साल हियरिंग टेस्ट कराना चाहिए, क्योंकि डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर और किडनी की बीमारी सुनने की क्षमता को प्रभावित कर सकती हैं। मिडिल ईयर में पानी भरना, कान के पर्दे में छेद या अन्य समस्याएं भी सुनने में कमी का कारण बन सकती हैं, जिनका इलाज सर्जरी से संभव है।

कान से जुड़े अन्य गंभीर संकेत

  • टिनिटस (कानों में घंटी, भनभनाहट या अजीब आवाज़): इनर ईयर की समस्या, नसों का नुकसान, अत्यधिक शोर या ब्लड सर्कुलेशन इश्यू की वजह से हो सकता है।

  • चक्कर आना और संतुलन बिगड़ना: वेस्टिब्युलर न्यूराइटिस, पोजिशनल वर्टिगो या लैबिरिन्थाइटिस जैसी स्थितियों में अचानक तेज़ चक्कर और मतली हो सकती है।

  • कान से पानी या पस आना, खुजली या बदबू: यह संक्रमण या कान के पर्दे में छेद का संकेत हो सकता है।

  • बच्चों में कान में विदेशी वस्तु फंसना: छोटे खिलौने या अन्य चीजें कान में फंस जाने पर घर पर निकालने की कोशिश करना खतरनाक हो सकता है।

Related posts

Summer Health Tips: गर्मी में एनर्जी क्यों हो जाती है खत्म? जानिए दिनभर एक्टिव रहने के आसान हेल्थ टिप्स

Summer Health Issues: गर्मी में क्यों बढ़ जाते हैं बुखार और पेट की बीमारियां? जानें कारण, लक्षण और बचाव के तरीके

Hemoglobin Deficiency: अच्छी डाइट के बावजूद क्यों कम हो रहा हीमोग्लोबिन? जानें कारण और समाधान