Saturday, April 18, 2026

DU में छात्रों की हर संभव सहायता के लिए प्रतिबद्ध है,ASAP ने विश्वविद्यालय परिसर में प्रवेश सहायता डेस्क स्थापित की।

by editor
DU में छात्रों की हर संभव सहायता के लिए प्रतिबद्ध है,ASAP ने विश्वविद्यालय परिसर में प्रवेश सहायता डेस्क स्थापित की।

दिल्ली विश्वविद्यालय में दाखिले के दौरान छात्रों की सहायता के उद्देश्य से आम आदमी पार्टी के छात्र संगठन ASAP ने ज़ोन-वार हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं, जिन पर कॉल करके छात्र अपनी शंकाओं का समाधान पा सकते हैं।

छात्रों की मदद को लेकर ASAP की पहल
ASAP ने डीयू की आर्ट्स फैकल्टी के बाहर एक एडमिशन हेल्प डेस्क स्थापित किया है, जहां पर दाखिला प्रक्रिया से जुड़ी हर समस्या का समाधान किया जा रहा है। खासतौर पर अन्य राज्यों से आए छात्रों की भी हर प्रकार की आशंकाओं का समाधान किया जा रहा है। गुरुवार को AAP मुख्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस पहल की जानकारी दी गई।

छात्रों के सपनों में ASAP बना सहारा
संगठन की नींव आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल द्वारा छात्रों को एक नया विजन देने के उद्देश्य से रखी गई थी। उन्होंने कहा कि ASAP लगातार छात्र हितों की आवाज़ उठा रहा है और कठिन समय में हमेशा साथ खड़ा रहा है।

ऑनलाइन सहायता भी उपलब्ध
जो छात्र कैंपस तक नहीं पहुंच सकते, उनके लिए ASAP ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के ज़रिए ज़ोन-वार हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। इन नंबरों पर संपर्क करके छात्र स्नातक और परास्नातक प्रवेश से जुड़ी जानकारी, संदेह और समस्याओं का समाधान प्राप्त कर सकते हैं।

बुनियादी सुविधाओं पर भी ASAP का फोकस
ASAP ,दिल्ली विश्वविद्यालय जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में अब भी आधारभूत सुविधाओं की कमी है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि सभी कॉलेजों में स्वच्छ मेस, पेयजल, इंफ्रास्ट्रक्चर सुधार और फायर सेफ्टी जैसी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।

राजनीतिक टिप्पणी
बंसल ने यह भी कहा कि जिस तरह भाजपा और कांग्रेस एक जैसे हो गए हैं, वैसे ही एबीवीपी और एनएसयूआई भी एक जैसे हो गए हैं। ऐसे में ASAP छात्रों की असल समस्याओं को उठाने और समाधान तक ले जाने के लिए एक सशक्त विकल्प के रूप में सामने आया है।

You may also like

कंगना रनौत ने चिराग पासवान संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, कहा– ‘होता तो बच्चे होते! इंटरफेथ शादी पर बवाल: ट्रोलिंग से टूटी कनिका, वीडियो में छलका दर्द ,बोलीं—“असली सनातनी बनो” 44 की उम्र में दुल्हन बनेंगी अनुषा दांडेकर?, ‘Save the Date’ ने मचाया तहलका 40 की उम्र में सिंगल, प्यार में मिला धोखा, नहीं बनना चाहतीं मां, शक्ति मोहन का चौंकाने वाला फैसला सुरों की मलिका Asha Bhosle का निधन, 92 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा