बार-बार बैलेंस चेक करते हैं? तो जान लीजिए,1 अगस्त से UPI यूजर्स के लिए नया लिमिट सिस्टम लागू होने जा रहा है।

बार-बार बैलेंस चेक करते हैं? तो जान लीजिए,1 अगस्त से UPI यूजर्स के लिए नया लिमिट सिस्टम लागू होने जा रहा है।

UPI  : सबसे महत्वपूर्ण बदलाव यह है कि अब यूजर्स एक दिन में अधिकतम 50 बार ही अपने खाते का बैलेंस चेक कर सकेंगे।

UPI का इस्तेमाल करने वाले करोड़ों लोगों के लिए एक जरूरी अपडेट सामने आया है। नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने UPI सेवाओं को लेकर नई गाइडलाइंस जारी की हैं, जो 1 अगस्त 2025 से लागू होंगी। इन नए दिशा-निर्देशों का मकसद सिस्टम पर अत्यधिक ट्रैफिक को नियंत्रित करना है, ताकि व्यस्त समय में नेटवर्क धीमा या बाधित न हो। मुख्य रूप से यह बदलाव बैलेंस चेक और ऑटोपे ट्रांजैक्शन्स पर केंद्रित हैं।

सबसे बड़ा बदलाव यह है कि अब कोई भी यूजर एक दिन में अधिकतम 50 बार ही अपना अकाउंट बैलेंस देख सकेगा। यदि इससे ज्यादा बार बैलेंस चेक करने की कोशिश की गई तो सिस्टम कोई प्रतिक्रिया नहीं देगा। NPCI का कहना है कि बहुत से यूजर्स बार-बार बैलेंस जांचते हैं जिससे सर्वर पर अतिरिक्त लोड पड़ता है। इस नई व्यवस्था के तहत हर ट्रांजैक्शन के बाद यूजर को ऑटोमैटिक बैलेंस अपडेट भी मिलेगा, जिससे बार-बार बैलेंस देखने की जरूरत कम हो जाएगी।

इसके अलावा, पीक आवर्स यानी सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक और शाम 5 बजे से रात 9:30 बजे तक, बैलेंस चेक जैसी सेवाएं आंशिक रूप से बंद या सीमित रहेंगी। इसी तरह, UPI ऑटोपे फीचर्स जैसे सब्सक्रिप्शन, EMI या SIP से जुड़ी पेमेंट्स अब केवल नॉन-पीक टाइम में प्रोसेस की जाएंगी।

NPCI का कहना है कि ये कदम UPI नेटवर्क को स्थिर और बेहतर बनाए रखने के लिए जरूरी हैं। बीते महीनों में UPI ट्रांजैक्शन्स में भारी वृद्धि देखने को मिली है, और इसी वजह से सिस्टम को फालतू लोड से बचाने के लिए यह फैसला लिया गया है। अगर हर यूजर दिन में बार-बार बैलेंस चेक करे, तो इसका सीधा असर नेटवर्क की कार्यक्षमता पर पड़ता है।

हालांकि यह सीमाएं केवल कुछ चुनिंदा सुविधाओं पर लागू होंगी। पैसे भेजने, प्राप्त करने और QR कोड स्कैन कर भुगतान करने जैसी सेवाएं पहले की तरह ही काम करती रहेंगी। बैलेंस चेक और ऑटोपे जैसे सेकेंडरी फीचर्स को थोड़ा नया स्वरूप दिया जा रहा है ताकि UPI को और अधिक मजबूत और भरोसेमंद बनाया जा सके।

Related posts

बिना इंटरनेट और स्मार्टफोन के भी करें UPI पेमेंट, जानिए 3 आसान तरीके

Realme P4 Lite 5G पर तगड़ी डील! सिर्फ ₹12,349 में मिल रहा 7000mAh बैटरी वाला स्मार्टफोन

Flipkart-Amazon Sale: 65 इंच Smart TV पर धमाकेदार ऑफर्स, Sony-Samsung समेत कई ब्रांड्स पर भारी छूट