Moto G96 का डिज़ाइन और फीचर्स, Snapdragon 7s Gen 2 प्रोसेसर, 50MP कैमरा और 144Hz pOLED डिस्प्ले जैसी दमदार खासियत

Moto G96 का डिज़ाइन और फीचर्स, Snapdragon 7s Gen 2 प्रोसेसर, 50MP कैमरा और 144Hz pOLED डिस्प्ले जैसी दमदार खासियत

Motorola इन दिनों अपनी नई G सीरीज के स्मार्टफोन Moto G96 को डेवलप करने में जुटा है।

Motorola इन दिनों अपने नए G सीरीज़ स्मार्टफोन Moto G96 पर काम कर रहा है, जिसे जल्द ही Moto G86 के साथ बाज़ार में उतारे जाने की संभावना है। हालांकि कंपनी ने अभी तक इसकी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन हाल ही में  इसके डिज़ाइन और कैमरा से जुड़ी अहम जानकारियां मिली हैं।  फोन की तस्वीर और कैमरा डिटेल्स सामने आई हैं। आइए जानते हैं Moto G96 के संभावित फीचर्स और स्पेसिफिकेशन के बारे में विस्तार से।

Moto G96 की संभावित कीमत

फोन की असली कीमत इसके लॉन्च के वक्त सामने आएगी, लेकिन उम्मीद है कि इसे भारत में $270 (करीब 25,000 रुपये) से कम कीमत में लॉन्च किया जाएगा।

Moto G96 के संभावित स्पेसिफिकेशन

Moto G96 में 6.67 इंच की कर्व्ड pOLED डिस्प्ले दी जाएगी, जिसमें 144Hz रिफ्रेश रेट, 10-बिट कलर और वॉटर टच 2.0 फीचर शामिल होंगे। सेल्फी कैमरे के लिए डिस्प्ले में होल-पंच कटआउट होगा। डिज़ाइन की बात करें तो यह Moto G85 से मिलता-जुलता लग सकता है, हालांकि इसमें फ्लैट डिस्प्ले देखने को मिल सकती है।

फोन को चार रंगों में पेश किया जा सकता है – कैटलिया ऑर्किड (लैवेंडर), ड्रेसडेन ब्लू, ग्रीनर पेस्टर्स और एशले ब्लू। इन सभी वेरिएंट्स में वीगन लेदर फिनिश मिलने की संभावना है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो, Moto G96 के रियर पैनल पर 50MP का Sony LYTIA 700C प्राइमरी सेंसर और 8MP का मैक्रो कैमरा मिल सकता है। फ्रंट में 32MP का कैमरा वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए दिया जाएगा।

यह डिवाइस 5,500mAh की बैटरी के साथ आ सकता है और इसमें Qualcomm Snapdragon 7s Gen 2 चिपसेट देखने को मिल सकता है। स्टोरेज की बात करें तो यह स्मार्टफोन 12GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आ सकता है। गौरतलब है कि Snapdragon 7s Gen 2, Moto G95 में उपयोग हुए Snapdragon 6 Gen 4 का अपग्रेडेड वर्जन है, हालांकि Motorola इसमें लेटेस्ट Snapdragon 7s Gen 3 प्रोसेसर शामिल नहीं कर रही है।

Related posts

क्या स्मार्टफोन में RAM एक्सपैंशन फीचर ऑन रखना सही है? जानें फायदे और नुकसान

Realme Buds T500 Pro भारत में लॉन्च: कीमत ₹2,799, 56 घंटे बैटरी और 50dB ANC सपोर्ट

Oppo F33 5G भारत में लॉन्च: 7000mAh बैटरी, 120Hz AMOLED डिस्प्ले और दमदार फीचर्स के साथ कीमत हुई सामने