क्या आप भी ऑफिस की मशीन से बनी coffee पीते हैं? यह कुछ गंभीर बीमारियों का कारण बन सकती है

क्या आप भी ऑफिस की मशीन से बनी coffee पीते हैं? यह कुछ गंभीर बीमारियों का कारण बन सकती है

क्या आप भी ऑफिस की coffee मशीन देखकर खुद को रोक नहीं पाते और दिन में तीन-चार कप coffee पी लेते हैं? अगर ऐसा है, तो यह आपकी सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है.

हम में से अधिकांश लोग दिन की शुरुआत ऑफिस की coffee मशीन से करते हैं. चाहे वह सुबह की मीटिंग से पहले हो या दोपहर में, अक्सर हम ऑफिस की मशीन से बनी coffee पीते हैं. लेकिन यह आपकी सेहत, खासकर दिल के लिए, गंभीर और जानलेवा नुकसान पहुंचा सकती है. यह सिर्फ हमारी बात नहीं

 मशीनों में तीन प्रकार की तकनीक का इस्तेमाल किया जाता था। कुछ में मेटल फिल्टर होता था, कुछ में लिक्विड कॉफी कंसन्ट्रेट और कुछ में इंस्टेंट फ्रीज़-ड्राइड कॉफी मिलाई जाती थी। जब इन सभी की तुलना घर पर बने पेपर फिल्टर वाली कॉफी से की गई, तो ऑफिस की coffee सेहत के लिहाज से कम प्रभावी पाई गई।

coffee से बढ़ सकता है ‘बैड’ कोलेस्ट्रॉल
ऑफिस की coffee मशीन से मिलने वाली कॉफी में कुछ ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर में ‘बैड’ कोलेस्ट्रॉल यानी LDL को बढ़ा सकते हैं। इन तत्वों का नाम कैफेस्टोल (Cafestol) और काहवेओल (Kahweol) है। हालांकि ये नाम अजीब लग सकते हैं, लेकिन इनका दिल पर सीधा प्रभाव पड़ता है।

अगर लोग हफ्ते में केवल तीन बार ऑफिस की coffee के बजाय पेपर फिल्टर वाली कॉफी पीते हैं, तो LDL कोलेस्ट्रॉल का स्तर धीरे-धीरे कम हो सकता है। इसका मतलब है कि छोटी सी आदत में बदलाव लाकर आप अपने दिल की सेहत का ख्याल रख सकते हैं।

क्या करें ऑफिस वाले और कर्मचारी?
अब समय आ गया है कि ऑफिस में बेहतर फिल्टर वाली कॉफी मशीनें लाई जाएं, या कर्मचारियों को घर से अपनी फिल्टर की गई कॉफी लाने के लिए प्रेरित किया जाए। जरूरी नहीं कि coffee को पूरी तरह से छोड़ दिया जाए, बल्कि इसे सही तरीके से बनाना ज्यादा महत्वपूर्ण है।

क्या कहते हैं मेडिकल एक्सपर्ट्स?
 संतुलित मात्रा में coffee पीने के कई फायदे हैं। यह टाइप 2 डायबिटीज, अल्ज़ाइमर और लिवर से जुड़ी बीमारियों के खतरे को कम कर सकता है। ऐसे में आप घर पर बनी या दुकान पर बनी coffee पी सकते हैं, लेकिन मशीन वाली coffee से दूरी बनाकर आप एक स्वस्थ जीवन जी सकते हैं।

Related posts

Fitness Supplements Side Effects: फिटनेस सप्लीमेंट्स के गलत इस्तेमाल से लिवर को हो सकता है गंभीर नुकसान

Red Ants Home Remedies: गर्मी में लाल चीटियों से छुटकारा पाने के आसान घरेलू उपाय

Smoking And Voice Changes: क्या सिगरेट से आवाज सच में भारी हो जाती है? जानिए एक्सपर्ट्स की राय