Fatty Liver के इन 5 लक्षणों को न करें नजरअंदाज ,जानें घरेलू उपचार

Fatty Liver के इन 5 लक्षणों को न करें नजरअंदाज ,जानें घरेलू उपचार

Fatty Liver की समस्या आजकल लोगों में आम होती जा रही है। यह बीमारी होने से पहले शरीर कुछ संकेत देता है, जिन्हें अनदेखा करने से रोग का खतरा बढ़ सकता है,जानें  फैटी लिवर के शुरुआती लक्षण और उससे बचने के उपाय।

Fatty Liver एक ऐसी स्थिति है, जिसमें लिवर में अत्यधिक फैट जमा हो जाता है, जो समय के साथ बढ़ता जाता है और लिवर की कार्यप्रणाली को प्रभावित करता है। अगर इसे समय रहते न रोका जाए, तो यह लिवर सिरोसिस जैसी गंभीर बीमारियों का कारण बन सकता है। भारत में भी यह बीमारी काफी सामान्य हो गई है और कई लोग इससे प्रभावित हैं। डायबिटीज, मोटापा और अत्यधिक शराब पीने वाले व्यक्तियों में फैटी लिवर होने की संभावना अधिक रहती है। आइए जानते हैं इस विषय पर एक्सपर्ट्स का क्या कहना है और फैटी लिवर के लक्षणों और उपचारों के बारे में ,

त्वचा का पीला होना – अगर लिवर ठीक से कार्य नहीं कर रहा है, तो जॉन्डिस (पीलिया) हो सकता है, जिसके कारण आपकी त्वचा और आंखों का रंग पीला हो सकता है। समय के साथ यह पीलापन नाखूनों तक फैल सकता है।

जी मिचलाना – जब लिवर खराब होता है, तो मरीज को अक्सर घबराहट, मिचली और उल्टी महसूस हो सकती है। लिवर में फैट बढ़ने पर पेशाब में बदबू और मल में भी ढीलापन आ सकता है।

पेट में सूजन – लिवर में अधिक फैट जमा होने से पेट में सूजन, दर्द और भारीपन महसूस हो सकता है। कुछ लोगों का पेट आमतौर पर ज्यादा बढ़ा हुआ दिखाई देता है, जबकि शरीर का वजन ज्यादा नहीं होता। यह फैटी लिवर का संकेत हो सकता है।

नींद से संबंधित समस्याएं – फैटी लिवर के मरीजों को अक्सर नींद की दिक्कतें होती हैं। इन लोगों को हमेशा थकान महसूस होती है और वे बार-बार सोते रहते हैं। ऐसे लोग किसी भी कार्य में ध्यान केंद्रित नहीं कर पाते।

मानसिक स्वास्थ्य – लिवर में खराबी के कारण मानसिक समस्याएं भी उत्पन्न हो सकती हैं। फैटी लिवर का असर शारीरिक ही नहीं, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य पर भी पड़ता है। याददाश्त की समस्या इसका एक सामान्य लक्षण है।

फैटी लिवर को ठीक करने के 5 घरेलू उपाय:

  1. ग्रीन टी, जो एंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर होती है, फैटी लिवर के मरीजों के लिए फायदेमंद हो सकती है।
  2. हल्दी में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो लिवर कोशिकाओं को क्षति से बचाते हैं।
  3. विटामिन-सी के लिए नींबू और संतरे का सेवन करें।
  4. करेले का सेवन भी फैटी लिवर के मरीजों के लिए लाभकारी हो सकता है।
  5. साबुत अनाज जैसे ओट्स, रागी और बाजरे का सेवन फाइबर प्रदान करता है, जो लिवर की समस्याओं में सहायक होता है।

Disclaimer: उपरोक्त जानकारी का पालन करने से पहले कृपया विशेषज्ञों से सलाह लें।

Related posts

Fitness Supplements Side Effects: फिटनेस सप्लीमेंट्स के गलत इस्तेमाल से लिवर को हो सकता है गंभीर नुकसान

Red Ants Home Remedies: गर्मी में लाल चीटियों से छुटकारा पाने के आसान घरेलू उपाय

Smoking And Voice Changes: क्या सिगरेट से आवाज सच में भारी हो जाती है? जानिए एक्सपर्ट्स की राय