क्या वज़न घटाने की दवा ने Kapil Sharma को कर दिया परेशान? ऐसी हालत देख फैंस हो गए चिंतित

by editor
क्या वज़न घटाने की दवा ने Kapil Sharma को कर दिया परेशान? ऐसी हालत देख फैंस हो गए चिंतित

जब राम कपूर और करण जौहर जैसी जानी-मानी हस्तियों ने वजन घटाया था, तो कई लोगों ने अंदाजा लगाया था कि उन्होंने वेट लॉस दवाओं का सहारा लिया। Kapil Sharma को लेकर भी फैंस कुछ ऐसा ही कह रहे हैं।

मशहूर कॉमेडियन और एक्टर Kapil Sharma का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आते ही फैंस चौंक गए। हाल ही में कपिल को एयरपोर्ट पर देखा गया, जहां वो पहले की तुलना में काफी पतले नजर आए। उन्होंने काफी हद तक अपना वजन घटा लिया है। कुछ फैंस को लग रहा है कि कपिल अब पहले से ज्यादा फिट दिख रहे हैं, जबकि कुछ लोगों को उनका लुक थोड़ा अस्वस्थ सा लगा।

Kapil Sharma के वजन घटाने की खबरों के बीच सोशल मीडिया यूजर्स उनकी सेहत को लेकर भी चिंतित नजर आए। इसी दौरान ओजेम्पिक नाम की वेट लॉस दवा को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं। कई फैंस का मानना है कि कपिल ने इसी दवा की मदद से वजन घटाया है। इससे पहले भी करण जौहर और राम कपूर जैसे सेलेब्स पर ऐसे ही दावे किए जा चुके हैं। कपिल का लेटेस्ट वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दी हैं।

दुबले नजर आए कपिल शर्मा, वीडियो हुआ वायरल
हाल ही में कपिल शर्मा को एयरपोर्ट पर देखा गया, जहां उन्होंने ग्रे आउटफिट पहना हुआ था। ग्रे शूज़ और ब्लैक सनग्लासेस में उनका लुक पूरा हो रहा था। लेकिन फैंस उन्हें देखकर चौंक गए, क्योंकि वो पहले की तुलना में काफी पतले दिखाई दिए। कई सोशल मीडिया यूज़र्स ने उनके वजन घटाने को लेकर कमेंट किए और साथ ही उनकी सेहत को लेकर भी चिंता जाहिर की।

क्या कपिल ने वेट लॉस दवा का सहारा लिया?
Kapil Sharma का वायरल वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। एक यूजर ने लिखा, “मेहनत का शानदार उदाहरण हैं कपिल पाजी। लव यू।” वहीं एक अन्य ने सवाल उठाया, “आखिर ये सेलेब्रिटीज वजन क्यों घटा रहे हैं? पहले करण जौहर और अब कपिल शर्मा?” किसी ने कपिल को देखकर कहा, “वो थोड़े अस्वस्थ लग रहे हैं।” इसी बीच कुछ यूजर्स ने मजाक में ‘ओजेम्पिक’ का नाम लेते हुए कमेंट किया

 

You may also like

‘मेरी बेस्ट फ्रेंड ही मेरी पत्नी’ – विजय का इमोशनल पोस्ट वायरल तान्या मित्तल का गोल्ड iPhone और ‘राम’ कैप्शन… भक्ति या कोई बड़ा संकेत? 5 साल के रिश्ते पर लगी मुहर! करण ने दिल के पास बनवाया तेजस्वी का टैटू ‘वो मेरे भाई जैसा है’ — रजत संग नाम जुड़ने पर भड़कीं चाहत पांडे एल्विश यादव के ‘जस्टिन बीबर’ गाने पर बवाल, रैपर रागा ने लगाया लिरिक्स चोरी का आरोप