Friday, August 28, 2026

जिला स्तरीय समारोह में Deputy CM Diya Kumari ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

by editor
जिला स्तरीय समारोह में Deputy CM Diya Kumari ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

Deputy CM Diya Kumari : चौगान स्टेडियम में गणतंत्र दिवस धूमधाम, खुशी और जोश के साथ मनाया गया।

गणतंत्र दिवस के मौके पर जयपुर के चौगान स्टेडियम में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। Deputy CM Diya Kumari ने इस समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। तिरंगा फहराने के बाद, उन्होंने परेड का निरीक्षण किया और मार्च पास्ट परेड को सलामी दी।
Deputy CM Diya Kumari ,इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रथम) श्रीमती विनीता सिंह ने राज्यपाल महोदय का संदेश पढ़कर सुनाया। इसके बाद, स्कूली छात्र-छात्राओं ने शारीरिक व्यायाम और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम में पुलिस बैंड की देशभक्ति धुनों ने माहौल को और भी प्रेरणादायक बना दिया।
इसके बाद, Deputy CM Diya Kumari ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस मौके पर भांकरोटा सड़क दुर्घटना के दौरान साहसिक कार्य करते हुए बचाव अभियान में भाग लेने वाले 9 आम नागरिकों को भी सम्मानित किया गया।
जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में लोकसभा सांसद श्रीमती मंजू शर्मा, नगर निगम जयपुर ग्रेटर की मेयर श्रीमती सौम्या गुर्जर, नगर निगम जयपुर हैरिटेज की मेयर श्रीमती कुसुम यादव, जिला प्रमुख श्रीमती रमा देवी चौपड़ा, विधायक श्री बालमुकुंद आचार्य समेत अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधि, भारतीय प्रशासनिक सेवा और भारतीय पुलिस सेवा के उच्च अधिकारी, अन्य अधिकारी और कर्मचारियों के साथ-साथ बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने भी भाग लिया।

You may also like

Leave a Comment

अफसाना खान ने किया शिवलिंग का रुद्राभिषेक, भड़के ट्रोलर्स ने मां-बाप तक को घसीटा कृति के राखी ऐड पर भड़कीं कंगना, बोलीं- बिकिनी या अंडरगारमेंट्स में भाई को राखी क्यों? ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम मोहसिन खान ने की सगाई, कौन हैं तमन्ना? मुंबई की पार्टियों पर आंचल खुराना के चौंकाने वाले दावे, बोलीं- ड्रग्स से लेकर पार्टनर स्वैपिंग तक होता है बिग बॉस 20 में नजर आ सकते हैं ये चर्चित सितारे जन्नत जुबैर, प्रणाली राठौड़, करण पटेल तक संभावित कंटेस्टेंट्स के नाम