Sunday, April 19, 2026

DELHI WEATHER : अगले 6 दिन तक नहीं मिलेगी बारिश से राहत, दिल्ली में येलो अलर्ट जारी।

by editor
DELHI WEATHER : अगले 6 दिन तक नहीं मिलेगी बारिश से राहत, दिल्ली में येलो अलर्ट जारी।

DELHI WEATHER: दिल्ली में गुरुवार को जहां कुछ इलाकों में तेज धूप ने गर्मी का अहसास बढ़ाया, वहीं कुछ हिस्सों में हल्की फुहारें भी पड़ीं। अब मौसम विभाग ने आगामी छह दिनों तक राजधानी दिल्ली में रुक-रुक कर बारिश की संभावना जताई है। 5 और 6 जुलाई के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है।

3 जुलाई को दिल्ली का अधिकतम तापमान 36°C और न्यूनतम 27°C दर्ज किया गया था। लेकिन 4 जुलाई से तापमान में धीरे-धीरे गिरावट आने का अनुमान है।

पहाड़ी राज्यों में भी सक्रिय रहेगा मानसून

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड जैसे पहाड़ी राज्यों में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। देहरादून में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है, जबकि शिमला में हल्की बारिश के आसार हैं।

इन राज्यों में भी भारी बारिश के संकेत

  • राजस्थान और पंजाब: 9 जुलाई तक विभिन्न इलाकों में भारी बारिश हो सकती है।

  • पूर्वी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़: 4 और 5 जुलाई को बारिश की संभावना है।

  • दक्षिण कोंकण और गोवा: कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी है।

कहां-कहां होगी झमाझम बारिश

  • मध्य महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ: 4 से 9 जुलाई तक भारी बारिश का पूर्वानुमान।

  • बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम: बारिश जारी रहेगी।

  • पूर्वोत्तर भारत (मेघालय), कर्नाटक, तेलंगाना, केरल: भारी बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना।

तेज हवाएं और बिजली कड़कने का अलर्ट

  • अंडमान-निकोबार, बिहार, पूर्वी राजस्थान, झारखंड, पश्चिम बंगाल: तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।

  • तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, आंध्र प्रदेश: समुद्र तटीय इलाकों में भी तेज हवाएं चल सकती हैं।

कुल मिलाकर, पूरे उत्तर, पूर्व और दक्षिण भारत के कई राज्यों में अगले कुछ दिनों तक मौसम भीगा-भीगा बना रहेगा और लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं।

You may also like

कंगना रनौत ने चिराग पासवान संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, कहा– ‘होता तो बच्चे होते! इंटरफेथ शादी पर बवाल: ट्रोलिंग से टूटी कनिका, वीडियो में छलका दर्द ,बोलीं—“असली सनातनी बनो” 44 की उम्र में दुल्हन बनेंगी अनुषा दांडेकर?, ‘Save the Date’ ने मचाया तहलका 40 की उम्र में सिंगल, प्यार में मिला धोखा, नहीं बनना चाहतीं मां, शक्ति मोहन का चौंकाने वाला फैसला सुरों की मलिका Asha Bhosle का निधन, 92 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा