DELHI WEATHER : दिल्ली-NCR में तापमान में होगी बढ़ोतरी, जानिए आपके क्षेत्र में मौसम का क्या रहेगा मिजाज।

by editor
DELHI WEATHER : दिल्ली-NCR में तापमान में होगी बढ़ोतरी, जानिए आपके क्षेत्र में मौसम का क्या रहेगा मिजाज।

DELHI WEATHER : दिल्ली-एनसीआर सहित कई क्षेत्रों में मौसम में बदलाव की संभावना है और तापमान में वृद्धि हो सकती है। हालांकि, आज दिल्ली में आंधी और बारिश की आशंका है, लेकिन कल से तापमान बढ़कर 39-40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। आइए जानें देश के अन्य राज्यों में मौसम का हाल कैसा रहेगा।

दक्षिण-पश्चिम मानसून इस बार समय से पहले पहुंच गया, जिसके चलते देश के दक्षिण, पश्चिम और पूर्वोत्तर हिस्सों में भारी बारिश देखने को मिली। हालांकि अब मौसम में सुधार के आसार हैं। मौसम विभाग का कहना है कि अब बारिश में कमी आएगी और तापमान में बढ़ोतरी होगी।

दिल्ली-एनसीआर सहित कई क्षेत्रों में मौसम में बदलाव संभव है और तापमान चढ़ सकता है।

आज यानी 5 जून को राजधानी दिल्ली में बिजली चमकने और आंधी-बारिश के साथ तेज हवाएं (40-50 किमी/घंटा) चलने की संभावना है। मगर इसके बाद मौसम में बदलाव शुरू हो जाएगा। 5 जून के बाद तापमान 39 से 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जिससे राजधानी में लू या हीटवेव जैसी स्थिति बन सकती है।

यूपी में थमेगी बारिश, लौटेगी गर्मी

उत्तर प्रदेश में बारिश का सिलसिला अब थमता नजर आ रहा है। हालांकि मौसम विभाग के मुताबिक, आज पूर्वी और पश्चिमी यूपी के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की बौछारें पड़ सकती हैं। मगर कल से नोएडा, गाजियाबाद समेत कई जिलों में तेज गर्मी की शुरुआत होने के आसार हैं। अगले 6 से 7 दिनों में अधिकतम तापमान में 5 से 6 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है।

पूर्वोत्तर और हरियाणा का मौसम अपडेट

हरियाणा में तापमान फिर से 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच सकता है। यह गर्म और शुष्क मौसम 11 जून तक बना रह सकता है, और बारिश की संभावना बहुत कम है। पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में आज भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। साथ ही, अगले एक सप्ताह तक हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है।

You may also like

5 साल के रिश्ते पर लगी मुहर! करण ने दिल के पास बनवाया तेजस्वी का टैटू ‘वो मेरे भाई जैसा है’ — रजत संग नाम जुड़ने पर भड़कीं चाहत पांडे एल्विश यादव के ‘जस्टिन बीबर’ गाने पर बवाल, रैपर रागा ने लगाया लिरिक्स चोरी का आरोप क्या अदा खान के साथ हुआ था धर्म के नाम पर भेदभाव? एक्ट्रेस का बड़ा खुलासा! ‘पत्नी वर्जिन चाहिए’: नीना गुप्ता ने खोली समाज की पोल