दिल्ली के वासुदेव घाट पर सियासत: सौरभ भारद्वाज के आरोप पर वीरेंद्र सचदेवा का जवाब

by Neha
दिल्ली के वासुदेव घाट पर सियासत: सौरभ भारद्वाज के आरोप पर वीरेंद्र सचदेवा का जवाब

दिल्ली के वासुदेव घाट पर छठ पूजा से पहले यमुना घाटों की सफाई को लेकर AAP और BJP में सियासी जंग तेज। वीरेंद्र सचदेवा ने सौरभ भारद्वाज के कृत्रिम घाट आरोपों का जवाब दिया और कहा कि BJP ने प्राकृतिक घाटों को नया जीवन दिया।

दिल्ली में छठ पूजा से पहले यमुना घाटों की सफाई और व्यवस्था को लेकर AAP और BJP के बीच सियासी जंग तेज हो गई है। AAP के दिल्ली अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने वासुदेव घाट से सटे कृत्रिम घाट बनाए जाने का आरोप लगाया, जबकि बीजेपी ने इसे राजनीतिक नौटंकी करार दिया।

BJP का जवाब

दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि “AAP नेतृत्व को जनता की आस्था और स्वच्छता से समस्या है, जबकि रेखा गुप्ता सरकार ने 8 महीनों में यमुना किनारे प्राकृतिक घाटों को नया जीवन दिया।” उन्होंने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी अब राजनीतिक हताशा का मॉडल बन गई है, जबकि पहले यह स्वास्थ्य, शिक्षा और विकास के मॉडल की बात करती थी।

सौरभ भारद्वाज के आरोपों पर प्रतिक्रिया

सचदेवा ने कहा कि सौरभ भारद्वाज का यह आरोप हास्यास्पद है। उन्होंने सवाल उठाया कि विपक्ष हमेशा विकास या गंदगी पर आपत्ति करता है, लेकिन पहली बार कोई विपक्ष स्वच्छता और घाटों के सुधार पर नाराज़ है।

also read: दिल्ली में 1300 से ज्यादा घाटों पर होगी भव्य छठ पूजा,…

AAP ने छठ पूजा पर रोक लगाई थी

बीजेपी अध्यक्ष ने याद दिलाया कि वर्ष 2018 से 2024 तक छठ पूजा पर रोक थी। अब जब रेखा गुप्ता सरकार ने यमुना घाटों की सफाई कर प्राकृतिक स्वरूप लौटाया, तो AAP को समस्या होने लगी। सचदेवा ने दो प्रमुख सवाल उठाए:

  1. 2018-2024 तक यमुना किनारे छठ पूजा पर रोक क्यों थी?

  2. घाटों की सफाई और स्वच्छ जल की व्यवस्था से AAP को दिक्कत क्यों है?

प्रवीण शंकर कपूर का तंज

बीजेपी मीडिया प्रमुख प्रवीण शंकर कपूर ने भी सौरभ भारद्वाज के वीडियो बयान पर व्यंग्य किया। उन्होंने कहा कि भारद्वाज ने “खोदा पहाड़ निकली चुहिया” वाली स्थिति पैदा की, और छठ घाटों की सफाई पर सवाल उठाकर खुद को हास्य का पात्र बना लिया।

BJP का संदेश

वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि छठ पर्व आस्था और स्वच्छता का प्रतीक है। उन्होंने AAP नेताओं से अपील की कि वे राजनीति से ऊपर उठकर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा पर ध्यान दें। बीजेपी का दावा है कि इस बार दिल्ली के सभी यमुना घाटों पर स्वच्छ जल, सुरक्षा और मूलभूत सुविधाओं की पूरी व्यवस्था की गई है।

सौरभ भारद्वाज का आरोप

AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने वीडियो में दावा किया कि वासुदेव घाट पर कृत्रिम घाट बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के छठ पर्व में शामिल होने की तैयारी के तहत यमुना से अलग यह घाट बनाया गया, जिसमें गंगा का फिल्टर्ड पानी लाया गया ताकि पीएम को कोई स्वास्थ्य समस्या न हो। वहीं, पूर्वांचली-बिहारी श्रद्धालु यमुना के दूषित पानी में छठ पूजा करेंगे।

You may also like

वैलेंटाइन पर किसका हाथ थामे दिखीं अवनीत कौर? डिलीट पोस्ट ने खोला राज! Hania Aamir अपने एक्स Asim Azhar के साथ डांस करती आईं नजर, सोशल मीडिया पर शादी की अफवाहें तेज प्यार के लिए परिवार के खिलाफ: निक्की ने खोला दिल रत्ना पाठक ने खोली यंग एक्ट्रेसेस की पोल, “क्यूट बनकर एंटरटेन करने की कोशिश…” “चुप हो जाओ!” बॉडीशेम करने वालों पर भड़कीं धुरंधर एक्ट्रेस आयशा खान